अजब-गजब

75 की उम्र में जवानी का जुनून पड़ा भारी, 4 करोड़ की जिंदगीभर की कमाई ब्यूटी ट्रीटमेंट में गंवाई

Woman Beauty Treatment 4 Crore: 75 साल की उम्र में जब ज्यादातर लोग अपनी जिंदगीभर की कमाई को सुरक्षित रखने और परिवार के साथ सुकून के पल बिताने की सोचते हैं, तब चीन की एक बुजुर्ग महिला पर खूबसूरत और जवान दिखने का जुनून कुछ ऐसा सवार हुआ कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी दांव पर लगा दी. देखते ही देखते करीब 4 करोड़ रुपये ब्यूटी ट्रीटमेंट, सैलून और मेडिकल कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं पर खर्च हो गए. परिवार को जब इसकी भनक लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी.

2016 से शुरू हुआ ब्यूटी ट्रीटमेंट का सिलसिला

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई की रहने वाली 75 वर्षीय महिला, जिनका सरनेम ‘यू’ बताया गया है, साल 2016 से एक स्थानीय ब्यूटी सैलून और मेडिकल ब्यूटी क्लिनिक में लगातार जाने लगीं. शुरुआत में यह सब सामान्य सौंदर्य उपचार जैसा ही था, लेकिन धीरे-धीरे यह उनकी जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया, जिस पर वह बड़ी रकम खर्च करने लगीं. स्किन को टाइट रखने से लेकर थ्रेड लिफ्टिंग, मसाज और अलग-अलग कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं तक, महिला लगातार नए ट्रीटमेंट करवाती रहीं. उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि खूबसूरत दिखने की चाहत में उनकी रिटायरमेंट की पूरी सेविंग्स धीरे-धीरे खत्म हो रही है.

बेटी ने कागजात देखे तो उड़ गए होश

मामला तब सामने आया जब उनकी बेटी ने घर में रखे बिल और ब्यूटी ट्रीटमेंट से जुड़े दस्तावेज देखने शुरू किए. कागजातों में दर्ज रकम देखकर बेटी के होश उड़ गए. आरोप है कि सैलून ने महिला से सामान्य बाजार दर से 10 से 20 गुना तक ज्यादा कीमत वसूली. सबसे चौंकाने वाला बिल एक लिप टैटू सेशन का था. इसके लिए महिला से 39,800 युआन यानी करीब 5.7 लाख रुपये लिए गए. आइब्रो टैटू और दूसरी छोटी-बड़ी थेरेपी पर भी उन्होंने भारी रकम खर्च की.

यह भी पढ़ें: मसल बिल्डिंग के लिए कितना जरूरी है कैलोरी सरप्लस? जानिए सही डाइट, प्रोटीन और रिकवरी का तरीका

भरोसे और अकेलेपन का उठाया गया फायदा?

बेटी ने कथित धोखाधड़ी के खिलाफ शंघाई के एक टीवी शो से मदद मांगी. इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया. सवाल सिर्फ करोड़ों रुपये खर्च होने का नहीं है, बल्कि इस बात का भी है कि क्या उम्रदराज ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स और आक्रामक मार्केटिंग के जरिए आसानी से प्रभावित किया जा सकता है? यह कहानी एक मां की खूबसूरत दिखने की चाहत से शुरू होती है, लेकिन अंत में परिवार के लिए चिंता और पछतावे की वजह बन जाती है. जवानी को थामे रखने की कोशिश में यू ने अपनी बुढ़ापे की सबसे बड़ी सुरक्षा—जिंदगीभर की बचत—ही गंवा दी.

Swati Pandey

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

29 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

43 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

45 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

58 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago