कॉलेज लाइफ को हर किसी की जिंदगी का सुनहरा दौर माना जाता है. इस दौरान पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट्स अपने भविष्य को लेकर सपने बुनते हैं. स्कूल की कड़ी अनुशासन की जिंदगी से अलग, कॉलेज में स्टूडेंट्स को थोड़ा आजादी का अनुभव होता है. इसी आजादी के साथ कुछ यादगार पल भी बनते हैं.
हाल ही में एक कॉलेज में ऐसी ही घटना देखने को मिली, जिसने सभी को चौंका दिया. यहां स्टूडेंट्स ने एक घायल चील की मौत के बाद उसका पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया और लोग इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
घटना की शुरुआत तब हुई जब कॉलेज के ग्राउंड में एक चील घायल अवस्था में पाया गया. स्टूडेंट्स ने उसे तुरंत पशु चिकित्सक (Veterinarian) के पास पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. इसके बाद स्टूडेंट्स ने चील को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया.
चील की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें स्टूडेंट्स ने अर्थी को कंधा दिया. ग्राउंड के पास गड्ढा खोदकर चील को दफनाया गया. गड्ढे में नमक भी डाला गया ताकि कोई आवारा जानवर उसकी लाश को न निकाले.
इसके बाद शोक सभा का आयोजन किया गया. चील की तस्वीर रखी गई और उस पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई. वीडियो में स्टूडेंट्स को इस पूरी प्रक्रिया में भावुक होते देखा जा सकता है.
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोग इसको लेकर दो हिस्सों में बंट गए. कुछ ने स्टूडेंट्स की इस संवेदनशीलता की तारीफ की, तो कुछ ने इसे पढ़ाई के समय का दुरुपयोग बताया. कुछ मजाकिया कमेंट्स भी आए, जैसे “अब तो कॉलेज में छुट्टी भी हो जानी चाहिए थी.” एक यूजर ने लिखा कि “तेरवी कब है?”
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…