Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कॉलेज में घायल चील की मौत के बाद किया अंतिम संस्कार, स्टूडेंट्स ने अर्थी को दिया कंधा

कॉलेज के छात्रों ने एक घायल चील की मौत के बाद उसका पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है. छात्रों की इस संवेदनशीलता को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

Last Rites of eagle

कॉलेज लाइफ को हर किसी की जिंदगी का सुनहरा दौर माना जाता है. इस दौरान पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट्स अपने भविष्य को लेकर सपने बुनते हैं. स्कूल की कड़ी अनुशासन की जिंदगी से अलग, कॉलेज में स्टूडेंट्स को थोड़ा आजादी का अनुभव होता है. इसी आजादी के साथ कुछ यादगार पल भी बनते हैं.

हाल ही में एक कॉलेज में ऐसी ही घटना देखने को मिली, जिसने सभी को चौंका दिया. यहां स्टूडेंट्स ने एक घायल चील की मौत के बाद उसका पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया और लोग इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ग्राउंड में मिला घायल चील

घटना की शुरुआत तब हुई जब कॉलेज के ग्राउंड में एक चील घायल अवस्था में पाया गया. स्टूडेंट्स ने उसे तुरंत पशु चिकित्सक (Veterinarian) के पास पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. इसके बाद स्टूडेंट्स ने चील को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sadhvi Agarwal (@sadhviagarwal25)

अर्थी और शोक सभा का आयोजन

चील की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें स्टूडेंट्स ने अर्थी को कंधा दिया. ग्राउंड के पास गड्ढा खोदकर चील को दफनाया गया. गड्ढे में नमक भी डाला गया ताकि कोई आवारा जानवर उसकी लाश को न निकाले.

इसके बाद शोक सभा का आयोजन किया गया. चील की तस्वीर रखी गई और उस पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई. वीडियो में स्टूडेंट्स को इस पूरी प्रक्रिया में भावुक होते देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोग इसको लेकर दो हिस्सों में बंट गए. कुछ ने स्टूडेंट्स की इस संवेदनशीलता की तारीफ की, तो कुछ ने इसे पढ़ाई के समय का दुरुपयोग बताया. कुछ मजाकिया कमेंट्स भी आए, जैसे “अब तो कॉलेज में छुट्टी भी हो जानी चाहिए थी.” एक यूजर ने लिखा कि “तेरवी कब है?”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital