Ajab Gajab: जापान में एक अनोखी और चर्चा में आई सर्विस ने लोगों का ध्यान खींचा है. Rental Kowaihito नाम की कंपनी ऐसे लोगों को किराए पर देती है जो दिखने में सख्त, हट्टे-कट्टे और डरावने लगते हैं. इनका काम है अपने ग्राहक की मुश्किलों को हल करना, खासकर तब जब सामने वाला इंसान बात मानने को तैयार न हो.
यो लोग आमतौर पर सिर मुंडावाए होते हैं और उनके शरीर पर गहरे टैटू बने होते हैं. कंपनी का कहना है कि इनका सिर्फ सामने खड़ा होना ही इतना असरदार होता है कि ज्यादातर झगड़े आधे घंटे से भी कम समय में सुलझ जाते हैं. इस सर्विस की लोकप्रियता तब और बढ़ गई जब सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने कंपनी की वेबसाइट के स्क्रीनशॉट शेयर किए जिसे लाखों लोगों ने लाइक और भी शेयर किया था.
कंपनी की सेवाएं कई तरह की परिस्थितियों में ली जाती है जैसे ऑफिस में किसी सहकर्मी की बदसलुकी, पड़ोसियों का शोर-शराबा, पार्टनर का धोखा, पुराने मालिक से पैसे वसूलना या बच्चों को तंग करने वाले बुलियो से निपटना. कई बार ऐसा होता है कि लोग इस मामले को सुलझाने में असमर्थ होते हैं ऐसे में इन डरावने दिखने वाले लोगों की मौजूदगी ही सामने वाले को झुका देती है.
हालांकि कुछ लोगों ने इसे याकुज़ा से जोड़ने की कोशिश की लेकिन कंपनी ने साफ कहा है कि वे किसी अपराधी गिरोह से जुड़े लोगों को काम पर नहीं रखते. उनका मकसद सिर्फ ग्राहक का आत्मविश्वास बढ़ाना और स्थिति को संभालना है.
इसे भी पढ़ें-Weather Update: देशभर में मौसम का बदलता मिजाज, कहीं झमाझम बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी, जानें मौसम का हाल
इस सर्विस की कीमत भी तय है. आधे घंटे के लिए 20,000 येन (लगभग 9,300 रुपये) और तीन घंटे के लिए करीब 22,500 रुपये कंपनी चार्ज करती है. अगर ग्राहक शहर से बाहर बुलाता है तो ट्रैवल खर्च अलग से देना होता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…