लाइफस्टाइल

दुनिया का सबसे महंगा नमक, जो बनाता है खाना और स्वास्थ्य दोनों को बेहतर, जानें क्या है इसकी खासियत

Health Tips Korean Bamboo Salt: मार्केट में अक्सर हम विभिन्न प्रकार के नमक देखते हैं. काला नमक, सेंधा नमक, पिंक सॉल्ट (जिसे लाहौरी नमक भी कहते हैं) और सामान्य सफेद समुद्री नमक. भारत में आमतौर पर घरों में सफेद नमक का इस्तेमाल होता है, जिसकी कीमत किलो के हिसाब से 10 से 50 रुपए तक होती है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसा नमक भी है जिसकी कीमत एक किलो के लिए 30 हजार रुपए से अधिक है? इसे कोरिया में बनाया जाता है और इसका नाम है कोरियन बांस सॉल्ट (Korean Bamboo Salt), जिसे स्थानीय भाषा में जुग्योम (Jugyom) कहा जाता है.

कोरियन बांस नमक की खासियत

इस नमक की सबसे बड़ी खासियत है इसे बनाने की प्रक्रिया और इसके पोषक तत्व. इसे बनाने में करीब 45 से 50 दिन का समय लगता है. नमक को बांस के ट्यूबों में भरकर तेज आंच पर पकाया जाता है. इस प्रक्रिया में नमक को कुल 9 बार हीट किया जाता है, और हर बार इसे 800 से 1,500 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भूनते हैं.

इस दौरान नमक बार-बार पिघलता और जमता है, जिससे इसके अंदर खनिजों की मात्रा बढ़ जाती है. इसी कारण इसका रंग और स्वाद सामान्य नमक से बिल्कुल अलग होता है.
इस मेहनत और समय की वजह से कोरियन बांस सॉल्ट दुनिया के सबसे महंगे नमकों में शुमार है. इसे बनाना इतना कठिन है कि इसे पारंपरिक और औषधीय दोनों तरह से इस्तेमाल किया जाता है.

सदियों से इस्तेमाल में

कोरिया में बांस का इस्तेमाल सदियों से होता रहा है. पारंपरिक रूप से यह नमक सिर्फ खाना पकाने के लिए ही नहीं, बल्कि कई उपचारों में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है. कोरियन बांस सॉल्ट में बांस के पोषक तत्व भी शामिल होते हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं.

ये भी पढ़ेंं- क्या आप भी पीते हैं कम पानी? तो हो सकती है यह बड़ी समस्या, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

स्वास्थ्य लाभ

कोरियन बांस नमक पोषक तत्वों से भरपूर है. इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा सामान्य नमक से कई गुना ज्यादा होती है. इसका सीमित मात्रा में सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और हड्डियों तथा दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह नमक अन्य नमकों की तुलना में अधिक हेल्दी माना जाता है.

कीमत और उपलब्धता

भारत में भी कोरियन बांस सॉल्ट उपलब्ध है. इसकी कीमत लगभग 30,000 से 35,000 रुपए प्रति किलो है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह नमक \$347 से \$400 प्रति किलो में बिकता है. आजकल आप इसे ऑनलाइन भी आसानी से खरीद सकते हैं.

तो अगर आप अपने खाने में स्वाद के साथ स्वास्थ्य को भी जोड़ना चाहते हैं, और खर्च करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है, तो कोरियन बांस सॉल्ट आपके लिए एक अनोखा विकल्प साबित हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

39 seconds ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

59 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago