अजब-गजब

इंसानों की आहट पाते ही बन जाता है ‘मिस्टर इंडिया’, 25 साल बाद कैमरे में कैद हुआ अमेजन का अनोखा कुत्ता

Amazon Rainforest Ghost Dog: हॉलीवुड फिल्मों में तो आपने ‘घोस्ट’ (भूत) वाली कहानियां खूब देखी होंगी, लेकिन असल जिंदगी में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ‘घोस्ट डॉग’ (Ghost Dog) को ढूंढ निकाला है, जो पिछले 25 सालों से इंसानों के साथ लुका-छिपी खेल रहा था. घने जंगलों के बीच रहने वाले इस जीव का सच जब ‘कैमरा ट्रैप’ के जरिए दुनिया के सामने आया, तो बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स की आंखें फटी की फटी रह गईं.

छोटे कान और बत्तख जैसे जालीदार पैर!

‘वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी’ के रोबर्ट वालेस और उनकी टीम इस मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पिछले ढाई दशक से खाक छान रही थी. अब जाकर उन्हें इस ‘शॉर्ट-इयर्ड डॉग’ की करीब 594 दुर्लभ तस्वीरें मिली हैं.

इस कुत्ते का हुलिया आम कुत्तों जैसा बिल्कुल नहीं है. इसका सिर शरीर के मुकाबले काफी बड़ा है और कान चूहे की तरह छोटे और गोल हैं. रंग ऐसा कि पहली नजर में समझ न आए कि ये लाल है, भूरा है या काला. लेकिन सबसे गजब इसके पैर हैं, जो बत्तख की तरह जालीदार (वेब्ड) हैं. अब आप सोचेंगे कि जालीदार पैर हैं तो ये पानी में तैरता होगा? यहीं तो असली ट्विस्ट है! पैर जालीदार होने के बावजूद इसे पानी से नफरत है और यह हमेशा सूखे ऊंचे जंगलों में ही रहता है.

सुपरपावर ऐसी कि यमराज को भी दे दे चकमा

अब सवाल ये है कि आखिर ये जीव 25 साल तक वैज्ञानिकों की नजरों से बचा कैसे रहा? दरअसल, इस ‘घोस्ट डॉग’ के पास गजब की superpower है. इसके सूंघने और सुनने की क्षमता इतनी तेज है कि कोसों दूर से इंसानों की आहट पहचान लेता है. जैसे ही इसे भनक लगती है कि कोई इसके इलाके में आ रहा है, ये पलक झपकते ही घने पत्तों के पीछे ऐसे गायब होता है जैसे गधे के सिर से सींग!

रिसर्च में पता चला है कि ये महाशय बड़े ‘शर्मीले’ स्वभाव के हैं और सुबह 6 से दोपहर 12 बजे के बीच ही अपने ठिकाने से बाहर निकलते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, जंगलों में इनकी आबादी खतरनाक जगुआर से भी ज्यादा है, लेकिन अपनी इसी छिपने की कला की वजह से ये आज तक दुनिया के लिए सिर्फ एक ‘साया’ बने हुए थे.

ये भी पढ़ें: मुर्गियों का ‘ऑमलेट पार्टी’ वीडियो वायरल, अपने ही अंडे की भुर्जी खाते दिखे पक्षी; लोग बोले— ये तो नॉन-वेज निकलीं!

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने पर सुप्रीम कोर्ट में तकरार: पूछा- बिना जानकारी दिए लिस्ट से क्यों हटाया?

सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर पर कलह शुरू हो गई. सुनवाई से ठीक पहले लिस्ट…

1 minute ago

‘अखिलेश के बिना सब सूना…’, आखिर कौन सा खेल खेल रहे हैं बृजभूषण शरण सिंह?

Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश के बिना सब सूना…

13 minutes ago

क्या हैं पीएम मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले? देश में आएगा बड़ा बदलाव

PM Modi Cabinet Decisions: पीएम मोदी मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक अहम बैठक कर 3…

14 minutes ago

‘साहब! बस में सांप है…’, पाली में ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित बाहर निकाले गए बच्चे

पाली में बच्चों को लेने जा रही एक निजी स्कूल बस में अचानक सांप घुसने…

20 minutes ago