अजब-गजब

Ajab Gajab: समुद्र की गहराई से निकला ‘राक्षस’, टेलीस्कोप फिश के डरावने वीडियो ने मचाया तहलका

Ajab Gajab: कहते हैं समुद्र की गहराई में अनगिनत रहस्य छिपे होते हैं, और हाल ही में इंटरनेट पर सामने आया एक वीडियो इस कहावत को पूरी तरह साबित करता है. इस वीडियो में नजर आ रहा जीव टेलीस्कोप फिश (Telescope fish) है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. इसके तीखे और नुकीले दांत किसी फिल्मी राक्षस जैसे लगते हैं, और आंखें मोतियों की तरह चमकदार हैं, जो इसे और भी रहस्यमयी बना देती हैं.

वैज्ञानिकों का क्या कहना है?

वैज्ञानिकों का कहना है कि टेलीस्कोप फिश समुद्र के बेहद गहरे हिस्से 500 से 3000 मीटर की गहराई में पाई जाती है. इसकी आंखों में बायो-लुमिनेंस (Bioluminescence) की खासियत होती है यानी यह खुद रोशनी पैदा कर सकती है. इसकी ट्यूब जैसी बड़ी आंखें अंधेरे में भी दूर तक देख सकती हैं जिससे यह आसानी से शिकार को पकड़ सकती है.

इसे भी पढ़ें- Ajab Gajab: हिम्मत, सब्र और सच्चे प्यार की अनोखी मिसाल, जब 43वीं बार में मिली ‘हां’, जानिए दिलचस्प कहानी

सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल

इस जीव का शरीर लंबा और पतला है, जिसका रंग सफेद और भूरा होता है. एक्स पोस्ट के वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछली की गुब्बारे जैसी आंखें और तेज़ दांत साफ़ नज़र आ रहे हैं. इसकी खौफनाक झलक देखकर दंग हैं.

वैज्ञानिक इस खोज क्या मानते हैं?

वैज्ञानिक इस खोज को बेहद रोमांचक मानते हैं. उनका मानना है कि टेलीस्कोप फिश जैसे दुर्लभ जीवों की खोज से समुद्र की गहराइयों में छिपे कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है. यह सिर्फ एक जीव नहीं, बल्कि प्रकृति के अद्भुत संतुलन का प्रतीक है, जो हमें दिखाता है कि जीवन हर रूप में संभव है, चाहे वह डरावना ही क्यों न हो.

इसे भी पढ़ें-Delhi: पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन का किया उद्घाटन, कई अहम मंत्रालय बिल्डिंग में होंगे शिफ्ट

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

16 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

27 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

34 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

41 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

60 minutes ago