पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन का किया उद्घाटन
पीएम मोदी (PM Modi) ने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया. ये बिल्डिंग सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इसमें कई अहम मंत्रालय शिफ्ट होंगे. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य भवन से जुड़े निर्माण श्रमिकों से बातचीत की.
PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट
पीएम मोदी (PM Modi) ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “कर्तव्य पथ पर ‘कर्तव्य भवन’ जन-जन की सेवा के प्रति हमारे अटूट संकल्प और निरंतर प्रयासों का प्रतीक है. यह न केवल हमारी नीतियों और योजनाओं को लोगों तक तेजी से पहुंचाने में मददगार बनने वाला है, बल्कि इससे देश के विकास को भी एक नई गति मिलेगी. अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की मिसाल बने इस भवन को राष्ट्र को समर्पित कर बहुत ही गौरवान्वित हूं.”
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने एक अन्य पोस्ट में ‘कर्तव्य भवन’ के निर्माण में लगे श्रमयोगियों की तारीफ की. उन्होंने एक्स पर लिखा, “‘कर्तव्य भवन’ विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इसे गढ़ने वाले हमारे श्रमयोगियों की अथक मेहनत और संकल्प-शक्ति का आज देश साक्षी बना है. उनसे संवाद कर अत्यंत प्रसन्नता हुई है.”
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति ट्रंप को 440 वोल्ट का झटका देंगे NSA अजीत डोभाल! रूस जाकर करने वाले हैं ये काम, आप भी जान लीजिए
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. उन्होंने ‘कर्तव्य भवन’ में एक पौधा भी लगाया. पीएम मोदी ने लिखा, “‘कर्तव्य भवन’ के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया है, जिसके लिए हमारा देश संकल्पबद्ध है. आज इसके प्रांगण में एक पौधा लगाने का भी सुअवसर मिला.”
‘कर्तव्य भवन–3’ केंद्रीय विस्टा पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है और यह आगामी कई सामान्य केंद्रीय सचिवालय भवनों में पहला होगा, जिसका उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों को एक ही छत के नीचे लाना है.
वर्तमान में, महत्वपूर्ण मंत्रालय पुराने भवनों जैसे शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन से कार्य कर रहे हैं, जो 1950 से 1970 के दशक में बनाए गए थे. ये भवन अब आधुनिक प्रशासनिक जरूरतों के लिए उपयुक्त नहीं हैं और इनका रख-रखाव महंगा है.
#WATCH दिल्ली के कर्तव्य पथ पर स्थित कर्तव्य भवन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य भवन से जुड़े निर्माण श्रमिकों से बातचीत की।
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/kWyETeqTcH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया।
कर्तव्य भवन को दिल्ली भर में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय,… pic.twitter.com/3K6N7UgXPP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
कई मंत्रालय बिल्डिंग में होंगे शिफ्ट
कर्तव्य भवन को दिल्ली भर में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय/विभाग और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय होंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



