खोपड़ी का कंकाल. प्रतीकात्मक तस्वीर
Civil Line Police Station Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कुछ शरारती युवकों ने नरकंकाल की खोपड़ी से खिलवाड़ किया. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बांसघाट मोहल्ले की है, जहां एक नाले में नरकंकाल की खोपड़ी मिली थी. युवकों ने इसे हाथ में उठाकर फोटो खिंचवाए और दांतों का परीक्षण किया.
कुछ युवक तो कंकाल के जबड़े को खोलकर उसकी मजबूती का आकलन कर रहे थे. उनके अनुसार, कंकाल के दांत मजबूत थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि व्यक्ति ने गुटखा नहीं खाया होगा.
युवकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला तूल पकड़ गया. जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, एएसपी विवेक कुमार लाल ने मौके पर पहुंचकर कंकाल के अवशेष जब्त किए.
वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई
एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि कंकाल की खोपड़ी और कुछ अन्य हिस्से बरामद हुए हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह नरकंकाल किसका है. पुलिस ने कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि उसकी पहचान की जा सके.
पुलिस का मानना है कि यह नरकंकाल किसी वयस्क व्यक्ति का हो सकता है, लेकिन जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एएसपी का कहना था कि शव के अवशेषों के साथ इस तरह की शरारत करना एक अपराध है.
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा युवकों की पहचान की जा रही है जो इस शर्मनाक घटना में शामिल थे. उनकी पहचान के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…