अजब-गजब

Watch Viral Video: ये बच्चे तो बड़े खिलाड़ी निकले! अजगर के साथ बनाई रील, सड़क में ऐसे लेकर चले

Bulandshahr Viral Video: कहते हैं न बच्चे मन के सच्चे. मतलब बच्चे साफ और नेक दिल होते हैं. उनको दुनियादारी से कोई मतलब नहीं होता है. वो अपने खेल में मशगूल होते हैं. हालांकि, कई बार उनकी ये मासूमियत ही बड़ा खतरा बन जाती है. सबसे बड़ी बात की उन्हें आसपास के बड़े लोग रोकते नहीं हैं बल्कि, कैमरा और मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं. इतनी ही नहीं जब ये वीडियो वायरल होते हैं तो लोग जमकर शेयर करते हैं और साथ में बच्चों को बहादुर बताते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से वायरल हो रहा है. इसमें कुछ बच्चे विशालकाय अजगर को पकड़कर मस्की करते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो को कई हैंडल से अपलोड किया गया है. हालांकि, इसके आधिकारिक सोर्स की की जानकारी नहीं है. इसे लेकर जमकर शेयर कर रहे हैं. स्थानीय समाचार पत्रों और पत्रकारों के अनुसार बच्चों ने अजगर को पकड़ लिया था. इसके बाद वो उसे लेकर रील बनाने लगे. हालांकि, उन्होंने अजगर को अंत में जंगल में छोड़ दिया.

जहांगीराबाद के गांव डूंगरा जाट का है मामला

वायरल हो रहा अजगर को वीडियो बुलंदशहर के जहांगीराबाद इलाके का बताया जा रहा है. डूंगरा जाट गांव पास सुबह अचानक अजगर की खबर फैली. इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई. हालांकि, कई लोगों में उत्सुकता भी भर आई. उसे देखने के लिए लोग जुटने लगे. उन्हीं के साथ कुछ बच्चे जुट गए और उसे पकड़कर वीडियो बनाने लगे. कुछ देर बाद वो अजगर को लेकर सड़क पर चल दिए.

Ajab Gajab: बिना कुछ किए ही कमा रहा 69 लाख रुपये सालाना, जानिए कौन है ये खुशनसीब ?

बताया जा रहा है बच्चों ने अजगर को पकड़कर उसके साथ खेलते हुए करीब 3 किलोमीटर तक चले. उन्हें देखने के लिए सड़क पर भी लोग जुट गए. किसी ने इस बात की जहमत नहीं उठाई की इसकी सूचना पुलिस या वन विभाग को दी जाए. हालांकि, जब बच्चे खेलकर थक गए तो उन्होंने अजगर को जंगल में छोड़ दिया. अब उनका Viral Video चर्चा में है.

हमारी अपील आपसे

इस तरह का कोई भी कृत्य खतरनाक हो सकता है. हम आपसे अपील करते हैं कि जहां कहीं भी ऐसा होते देखें बच्चों को ऐसा करते थक तो इसकी सूचना जंगल विभाग को दें. इनके इस खेल पर मजे लेने के स्थान पर उन्हें समझाएं कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

4 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

5 hours ago