अजब-गजब

पिज्जा-बर्गर नहीं, इस शख्स का ‘फेवरेट स्नैक’ है जिंदा कॉकरोच, वजह जान हो जाएंगे दंग

खाने-पीने के शौकीनों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, कोई तीखा खाने का शौकीन होता है तो कोई मीठे का. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पसंद जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. यह शख्स कोई दाल-चावल या पिज्जा-बर्गर नहीं, बल्कि हर दिन 100 जिंदा कीड़े डकार जाता है. सुनने में यह किसी हॉरर फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन अमेरिका के शिकागो में रहने वाले 26 साल के कार्लोस के लिए यह रोज का नाश्ता है.

जिंदा कीड़े हैं पसंदीदा ‘स्नैक्स’

कार्लोस हाल ही में मशहूर शो ‘माई स्ट्रेंज एडिक्शन’ (My Strange Addiction) में नजर आए और उन्होंने अपने इस अजीबोगरीब शौक से पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया. कार्लोस का कहना है कि उनके लिए कीड़े सबसे बेहतरीन स्नैक हैं. उनका दावा है कि इन जिंदा कीड़ों का स्वाद बिल्कुल बटर वाले पॉपकॉर्न जैसा होता है.

इतना ही नहीं, उन्होंने कॉकरोच को लेकर जो कहा, उसे सुनकर शायद आपकी भूख ही मर जाए. कार्लोस के मुताबिक, कॉकरोच किसी स्वादिष्ट सब्जी की तरह होते हैं और उनके अंदरूनी हिस्से का स्वाद बिल्कुल ‘कस्टर्ड’ जैसा लगता है.

क्या है वजह?

कार्लोस को सिर्फ कीड़ों का स्वाद ही नहीं पसंद, बल्कि उन्हें अपने मुंह और गले में उनकी रेंगन भी अच्छी लगती है. वह कहते हैं, “जब जिंदा कीड़े मेरी जीभ पर रेंगते हैं और मालिश करते हैं, तो मुझे बहुत सुकून मिलता है. मुझे गुदगुदी होना पसंद है. जब मैं उन्हें चबाता हूं, तो मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैं उनकी किस्मत का मालिक हूं.”

कार्लोस बताते हैं कि यह चस्का उन्हें आज से नहीं, बल्कि तब से है जब वो महज 4 साल के थे. अब आलम यह है कि वो एक दिन में 100 से भी ज्यादा कीड़े खा जाते हैं.

बेरोजगारी और महंगा शौक

हैरानी की बात यह है कि कार्लोस फिलहाल बेरोजगार हैं, लेकिन उनका यह शौक काफी महंगा पड़ता है. ये खास किस्म के कीड़े और मीलवर्म सस्ते नहीं आते. कार्लोस की पार्टनर इस बात से बेहद परेशान है कि वह अपनी सेहत के साथ-साथ अपनी जमा-पूंजी भी इन कीड़ों पर लुटा रहे हैं. शो में दिखाया गया कि कैसे कार्लोस ने सिर्फ एक बार के मीलवर्म और कॉकरोच खरीदने के लिए 8 डॉलर (करीब 650 रुपये से ज्यादा) खर्च कर दिए.

डॉक्टरों और विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह जिंदा कीड़े खाना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है, लेकिन कार्लोस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

ये भी पढ़ें: 3 फीट की प्रेमिका और 5 फीट का प्रेमी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह ‘बेमेल’ जोड़ी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद; 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

5 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

7 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

46 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

1 hour ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

1 hour ago