अजब-गजब

कॉफी से भी सस्ता मिला 2BHK फ्लैट! सिर्फ 154 रुपये में खरीदा घर, लेकिन असली खेल कुछ और है

2BHK Flat 154 Rupees: आज के दौर में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि 150 रुपये खर्च करने के बाद भी किसी अच्छे कैफे में एक कप कॉफी मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर कोई कहे कि उसने महज 154 रुपये में दो बेडरूम वाला फ्लैट खरीद लिया, तो शायद आप भी हैरान रह जाएंगे. लेकिन चीन में एक शख्स ने सचमुच ऐसा कर दिखाया है. चीन के मशहूर ‘डबल 11 शॉपिंग फेस्टिवल’ के दौरान एक व्यक्ति ने सिर्फ 11 युआन यानी करीब 154 रुपये की बोली लगाकर 2BHK अपार्टमेंट अपने नाम कर लिया. इस अनोखी डील की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. हालांकि, इस सौदे के पीछे एक दिलचस्प शर्त भी है, जिसके बारे में जानना जरूरी है.

1 युआन से शुरू हुई 2BHK फ्लैट की नीलामी

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अनोखी नीलामी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘अलीबाबा ऑक्शन’ पर आयोजित की गई थी. जिस फ्लैट की नीलामी हुई, वह चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत हेइलोंगजियांग के हेगांग शहर में स्थित है. यह अपार्टमेंट एक रिहायशी इमारत की सातवीं मंजिल पर बना है. इसका कुल क्षेत्रफल करीब 68 वर्ग मीटर यानी लगभग 735 वर्ग फुट है. इसमें दो बेडरूम हैं. नीलामी की शुरुआती कीमत महज 1 युआन यानी करीब 14 रुपये रखी गई थी. नियम के मुताबिक, हर अगली बोली में सिर्फ 0.01 युआन की बढ़ोतरी की जा सकती थी. वहीं, इस नीलामी में अधिकतम बोली 11 युआन तय की गई थी. जो व्यक्ति सबसे पहले इस कीमत तक पहुंचता, फ्लैट उसी के नाम हो जाता.

1,677 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1,001 लगी बोलियां

5 नवंबर को समाप्त हुई इस नीलामी में लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई. फ्लैट खरीदने के लिए कुल 1,677 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसके बाद नीलामी में 1,001 बोलियां लगाई गईं. आखिरकार पूर्वी चीन के जियांगसू-झेजियांग क्षेत्र के एक अनाम खरीदार ने सबसे पहले 11 युआन की बोली लगाकर यह मुकाबला जीत लिया. स्थानीय प्रॉपर्टी ऐप्स के मुताबिक, इस फ्लैट की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40,000 युआन यानी लगभग 5.6 लाख रुपये है. ऐसे में महज 154 रुपये में 2BHK फ्लैट मिलने की खबर ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

154 रुपये में घर मिला, लेकिन देने होंगे 28 हजार रुपये टैक्स

अब आप सोच रहे होंगे कि जब फ्लैट सिर्फ 154 रुपये में मिल गया, तो खरीदार को सीधे घर की चाबी भी मिल गई होगी. लेकिन असल मामला थोड़ा अलग है. इस फ्लैट को कानूनी रूप से अपने नाम कराने के लिए विजेता को करीब 2,000 युआन यानी लगभग 28,000 रुपये सरकारी टैक्स के रूप में देने होंगे. इसके अलावा फ्लैट पर बकाया सोसायटी मेंटेनेंस शुल्क और बिजली-पानी के पुराने बिलों का भुगतान भी करना पड़ सकता है. यानी 154 रुपये में फ्लैट खरीदने के बाद भी खरीदार को अतिरिक्त खर्च उठाना होगा.

यह भी पढ़ें: विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

प्रमोशनल ऑफर के तहत हुई थी नीलामी, सर्दियों की छुट्टियों में आएगा काम

दरअसल, यह कोई सामान्य प्रॉपर्टी डील नहीं थी, बल्कि ‘डबल 11’ शॉपिंग फेस्टिवल के तहत चलाया गया एक प्रमोशनल ऑफर था. नीलामी एजेंसी के मुताबिक, फ्लैट की वास्तविक कीमत और 11 युआन में हुई बिक्री के बीच का अंतर प्लेटफॉर्म ने सब्सिडी के जरिए पूरा किया था. लाइवस्ट्रीम के दौरान विजेता ने बताया कि उसे खुद भी अपनी जीत पर यकीन नहीं हो रहा था. दिलचस्प बात यह है कि उसका इस फ्लैट में स्थायी रूप से रहने का कोई इरादा नहीं है. वह अपने मौजूदा शहर से हजारों किलोमीटर दूर स्थित इस अपार्टमेंट का इस्तेमाल सर्दियों की छुट्टियां बिताने के लिए करेगा. बता दें कि चीन का हेइलोंगजियांग प्रांत अपनी कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के लिए जाना जाता है. ऐसे में खरीदार ने इस फ्लैट को अपना विंटर हॉलिडे होम बनाने का फैसला किया है. फिलहाल, 154 रुपये में 2BHK फ्लैट खरीदने की यह कहानी दुनियाभर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘सबूत मेरे इस फोन में हैं…’, किस बात के लिए पीएम मोदी को चैलेंज कर रहे हैं राहुल गांधी?

Rahul Gandhi Debate Challenge to PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी…

6 minutes ago

पहाड़ों पर लौटी सर्दी! लद्दाख के द्रास-जोजिला में सीजन की पहली बर्फबारी, रोहतांग पास में 5 इंच तक बर्फ जमी

Ladakh Snowfall: लद्दाख के द्रास और जोजिला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. हिमाचल…

16 minutes ago

उत्तराखंड के सियासी दंगल में BJP का मेगा प्लान! अमित शाह के चक्रव्यूह से घेराबंदी की तैयारी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं.…

48 minutes ago

‘छठ महापर्व बिहार की संस्कृति को देता है वैश्विक पहचान’, पटना में गंगा स्नान के बाद बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin In Chhath Mahaparv: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने आज शुक्रवार…

52 minutes ago

राज्यपाल और सीएम डीके शिवकुमार ने किया पीएम मोदी का स्वागत; बेंगलुरु में मेट्रो और कई परियोजनाओं का लोकार्पण

पीएम मोदी ने बेंगलुरु और मैसूरु के दौरे पर पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत…

58 minutes ago

‘अन्नदाता अब ऊर्जादाता बन चुके हैं’, पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र की क्रांतियों और उपलब्धियों को सराहा

पीएम मोदी ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कृषि…

1 hour ago