अजब-गजब

डेढ़ लाख की कार, पार्किंग का बिल 13 लाख! शख्स के फैसले ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी खबरें आती हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं. ठीक ऐसी ही एक खबर सामने आई है. जरा सोचिए की आपकी कार की कीमत महज डेढ़-दो लाख रुपये हो, लेकिन उसे छुड़ाने के लिए आपको पार्किंग बिल भरना पड़े, जो कार की कीमत से कई गुना ज्यादा हो. आप शायद कार वहीं छोड़ देंगे, लेकिन दिल्ली के एक शख्स ने जो किया, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

9 साल बाद याद आई अपनी पुरानी ‘सफारी’

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि एक शख्स करीब 9 साल बाद दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) के पार्किंग एरिया में अपनी खड़ी कार लेने पहुंचा. यह कार कोई लग्जरी बीएमडब्ल्यू या मर्सिडीज नहीं, बल्कि एक पुरानी टाटा सफारी थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार ठीक उसी जगह खड़ी थी, जहां मालिक उसे सालों पहले छोड़कर गया था. धूल की परतों से ढकी इस गाड़ी को देखकर कोई भी कह देता कि इसे अब कबाड़ में जाना चाहिए, लेकिन इसके मालिक के इरादे कुछ और ही थे.

बिल देखकर नेटिजन्स के उड़े होश

सबसे चौंकाने वाली बात रही पार्किंग का बिल. शख्स ने वीडियो में बताया कि 9 साल तक एयरपोर्ट की पार्किंग में खड़े रहने के कारण उसका बिल करीब 13 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया. जहाँ कार की मार्केट वैल्यू आज की तारीख में बमुश्किल डेढ़ लाख रुपये होगी, वहीं 13 लाख का बिल चुकाना किसी के भी गले नहीं उतर रहा.

लेकिन वह शख्स बिल्कुल भी परेशान नहीं दिखा. उसने खुशी-खुशी यह भारी भरकम रकम चुकाई और अपनी कार की चाबी घुमाकर उसे पार्किंग से बाहर निकालने की तैयारी कर ली.

‘इतने में तो नई सफारी आ जाती!’

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोगों का कहना है कि यह ‘अमीरियत’ है या फिर कार के साथ कोई गहरा भावनात्मक लगाव. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि भाई, “इतने में तो टाटा की एकदम नई कार आ जाती, फिर पुरानी कबाड़ हो चुकी गाड़ी पर इतना पैसा क्यों बर्बाद किया?” वहीं कुछ लोग इसे केवल चर्चा बटोरने का एक जरिया भी मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें: वफादारी ऐसी कि बन गया मंदिर! जालौर के इस गांव में होती है कुत्ते की पूजा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 minute ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago