अजब-गजब

क्या इस हार्मोन की वजह से बेवफाई करती हैं महिलाएं? जानें पूरी हकीकत

Viral News: ये बात सही है कि किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए रिश्तों के बीच भरोसा और प्यार, स्नेह होना जरूरी होता है. खासकर के प्रेमी-प्रेमिका या फिर पति-पत्नी के रिश्ते में. हालांकि कभी-कभी इन रिश्तों में देखा जाता है कोई न कोई शख्स एक-दूसरे से बेवफाई कर ही देता है और पति-पत्नी हैं तो रिश्ते तलाक तक पहुंच जाते हैं और अगर प्रेमी-प्रेमिका है तो उनके बीच ब्रेकअप हो जाता है. इसी बीत एक अध्ययन सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बेवफाई के लिए हार्मोन जिम्मेदार होता है.

जानें क्या कहता है विज्ञान?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और ऑस्टिन में टेक्सास यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस सम्बंध में एक ताजा अध्ययन किया है, जिसमें पाया है कि महिलाओं और पुरुषों दोनों में टेस्टोस्टेरोन और कोर्टिसोल हार्मोन की अधिकता बेवफाई और अनैतिक व्यवहार के लिए जिम्मेदार होते हैं. रिसर्च में कहा गया है कि जिन इंसानों में इन हार्मोन्स की अधिकता होती है, वह अपने पार्टनर को धोखा देने के बाद भी काफी खुशी महसूस करते हैं.

ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव में डाले गए और गिने गए वोटों की संख्या में निकला अंतर… ADR की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

गणित के सवाल से हुआ रिसर्च

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और टेक्सास यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने इस शोध को करने के लिए कई लोगों को एक साथ बिठाया और उन्हें गणित के कुछ सवाल हल करने को दिए. छात्रों से कहा गया कि जिनके गणित के जितने सवाल हो जाएं वो हमें बता दें. सभी के जवाब आने के बाद रिसर्चर ने छात्रों के लार का सैंपल लिया और उसका टेस्ट किया. इस टेस्ट में पता चला कि जिन छात्रों का टेस्टोस्टेरोन और कोर्टिसोल बढ़ा हुआ था, उन्होंने अपने जवाब को बढ़ा चढ़ा कर बताया था. जबकि, जिनके अंदर ये हार्मोन संतुलित थे उन्होंने उतना ही बताया था, जितना सही था.

हार्मोन का हमारे व्यवहार पर भी पड़ता है असर

टेक्सास यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी के प्रोफेसर रॉबर्ट जोसेफ कहते हैं कि हार्मोना किस तरह से हमारे व्यवहार को बदल सकता है असर किस तरह से पड़ता है कि इंसानों को इसकी जानकारी 19वीं सदी की शुरुआत से ही है लेकिन हाल ही के कई शोधों में ये बात सामने आई है कि ये हार्मोन आपके व्यवहार को किस तरह से बदल सकने की क्षमता रखते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

12 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

22 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

48 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago