अजब-गजब

Dog Phone: अब डोगेश भाई भी कर सकेंगे वीडियो कॉल, वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी डॉगफोन डिवाइस, पेट लवर्स के लिए खुशखबरी

Dog Phone: हम सभी जानते हैं कि आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. बिना फोन के एक पल की भी रहना मुश्किल है लेकिन अब केवल इंसान ही नहीं बल्कि कुत्ते भी फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे. अब पालतू कुत्ते अपने मालिक से वीडियो कॉल पर बात कर पाएंगे.

यह कोई मजाक नहीं है बल्कि वैज्ञानिकों ने एक हैरान कर देने वाली खोज की है. वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसी डिवाइस बनाई है जिससे कुत्ते घर बैठे अपने मालिक से वीडियो कॉल पर बात कर सकेंगे. यह डिवाइस एक गेंद जैसी दिखती है और इसका नाम डॉगफोन रखा गया है. यह कुत्तों की हरकतों को पहचान सकती है और जैसे ही कुत्ता इसे हिलाता है यह अपने आप वीडियो कॉल शुरू कर देती है.

डॉग लवर्स के लिए वरदान

इस अनोखी डिवाइस को यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो की वैज्ञानिक डॉ. इलियेना ने ऑल्टो यूनिवर्सिटी के अपने साथी के साथ मिलकर बनाया है. डॉ. इलियेना एनिमल-कंप्यूटर इंटरैक्शन की विशेषज्ञ हैं और उन्होंने यह डिवाइस अपने 10 साल के पालतू कुत्ते जैक के लिए बनाई थी. पब्लिक में इस्तेमाल के लिए आ जाने के बाद ये फोन दुनिया भर के डॉग लवर्स के लिए टेक्नोलॉजी का सबसे अच्छे उपयोग में से एक साबित होगा.

इसे भी पढ़ें- Ajab Gajab: जापान में शुरू हुई अनोखी सर्विस, किराए पर मिलते हैं डरावने दिखने वाले लोग

डॉगफोन का मकसद

डॉ. इलियेना का कहना है कि कई पेट लवर्स अपने डॉगी से हर समय कनेक्ट रहना चाहते हैं. बाजार में कई स्मार्ट टॉयज मौजूद हैं लेकिन अब तक कोई ऐसी तकनीक नहीं थी जो कुत्तों को अपने मालिक से सीधा कनेक्ट कर सके. डॉगफोन इस कमी को पूरा करता है.

ऑटोमेटिक वीडियो कॉल

इस प्रोटोटाइप डॉगफोन डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है और जब कुत्ता इसे हिलाता है तो इसमें लगे एक्सीलेरोमीटर की मदद से ऑटोमेटिक वीडियो कॉल लग जाती है. वैज्ञानिकों का  यह अनोखा आविष्कार पेट लवर्स को अपने पालतु जानवरों से जुड़े रहने में मदद करेगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

13 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

15 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

45 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

52 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

56 minutes ago