Dog Phone: हम सभी जानते हैं कि आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. बिना फोन के एक पल की भी रहना मुश्किल है लेकिन अब केवल इंसान ही नहीं बल्कि कुत्ते भी फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे. अब पालतू कुत्ते अपने मालिक से वीडियो कॉल पर बात कर पाएंगे.
यह कोई मजाक नहीं है बल्कि वैज्ञानिकों ने एक हैरान कर देने वाली खोज की है. वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसी डिवाइस बनाई है जिससे कुत्ते घर बैठे अपने मालिक से वीडियो कॉल पर बात कर सकेंगे. यह डिवाइस एक गेंद जैसी दिखती है और इसका नाम डॉगफोन रखा गया है. यह कुत्तों की हरकतों को पहचान सकती है और जैसे ही कुत्ता इसे हिलाता है यह अपने आप वीडियो कॉल शुरू कर देती है.
डॉग लवर्स के लिए वरदान
इस अनोखी डिवाइस को यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो की वैज्ञानिक डॉ. इलियेना ने ऑल्टो यूनिवर्सिटी के अपने साथी के साथ मिलकर बनाया है. डॉ. इलियेना एनिमल-कंप्यूटर इंटरैक्शन की विशेषज्ञ हैं और उन्होंने यह डिवाइस अपने 10 साल के पालतू कुत्ते जैक के लिए बनाई थी. पब्लिक में इस्तेमाल के लिए आ जाने के बाद ये फोन दुनिया भर के डॉग लवर्स के लिए टेक्नोलॉजी का सबसे अच्छे उपयोग में से एक साबित होगा.
इसे भी पढ़ें- Ajab Gajab: जापान में शुरू हुई अनोखी सर्विस, किराए पर मिलते हैं डरावने दिखने वाले लोग
डॉगफोन का मकसद
डॉ. इलियेना का कहना है कि कई पेट लवर्स अपने डॉगी से हर समय कनेक्ट रहना चाहते हैं. बाजार में कई स्मार्ट टॉयज मौजूद हैं लेकिन अब तक कोई ऐसी तकनीक नहीं थी जो कुत्तों को अपने मालिक से सीधा कनेक्ट कर सके. डॉगफोन इस कमी को पूरा करता है.
ऑटोमेटिक वीडियो कॉल
इस प्रोटोटाइप डॉगफोन डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है और जब कुत्ता इसे हिलाता है तो इसमें लगे एक्सीलेरोमीटर की मदद से ऑटोमेटिक वीडियो कॉल लग जाती है. वैज्ञानिकों का यह अनोखा आविष्कार पेट लवर्स को अपने पालतु जानवरों से जुड़े रहने में मदद करेगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




