देश

जुबीन गर्ग की मौत का राज गहराया! 5 आरोपियों पर कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

Singer Zubeen Garg Death Case: असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में संदिग्ध मौत के केस की जांच तेजी से चल रही है. इस मामले में कोर्ट ने पांच आरोपियों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इनमें जुबीन के चचेरे भाई और डीएसपी संदीपन गर्ग, मैनेजर सिद्धार्थ सरमा, फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु महंत, संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन पर जहर देने और साजिश रचने के आरोप लगाए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कामरूप महानगर जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोराम क्षेत्री की अदालत ने पांचों आरोपियों को पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जा रहा है कि किसी भी आरोपी का प्रतिनिधित्व कोई वकील नहीं कर रहा था और न ही अदालत में कोई जमानत याचिका दायर की गई. जांच के दौरान उन्हें गुवाहाटी सेंट्रल जेल में रखा जा सकता है.

कौन-कौन हैं आरोपी?

श्यामकानु महंत सिंगापुर में आयोजित उस कार्यक्रम के आयोजक हैं, जिसमें दिवंगत गायक शामिल होने गए थे. सिद्धार्थ सरमा मैनेजर हैं और संदीपन गायक के चचेरे भाई हैं, साथ ही असम पुलिस के बड़े अधिकारी भी हैं. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और संदीपन गर्ग के जुबीन गर्ग के डूबने के दौरान घटनास्थल पर मौजूद थे.

SIT कर रही है इन्वेस्टिगेट

असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) इसे मिलकर इन्वेस्टिगेट कर रही है. कुछ दिनों पहले ही नई दिल्ली से दिवंगत सिंगर की विसरा रिपोर्ट भी गुवाहाटी पहुंची थी. इसकी जानकारी सीआईडी और एसआईटी के विशेष पुलिस महानिदेशक एमपी गुप्ता ने मीडिया को दी थी. इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘हम सीधे तौर पर सिंगापुर जाकर पूछताछ नहीं कर सकते, इसलिए हमने गृह मंत्रालय के जरिए वहां की पुलिस से संपर्क किया है.’

ये भी पढ़ें: BJP का ‘मुस्लिम कार्ड’! जारी की एक और लिस्ट, मैदान में उतारे 5 प्रत्याशी

एमपी गुप्ता ने आगे कहा था, ‘सिंगापुर पुलिस तक संदेश पहुंच गया है और वह इस पर विचार कर रही है. सिंगापुर का अटॉर्नी जनरल कार्यालय इस पर निर्णय लेगा. अगर सिंगापुर के अधिकारी हमें वहां आकर जांच करने में मदद करने को कहते हैं, तभी हम वहां जा सकते हैं. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और हमें उम्मीद है कि तय समय में हम चार्जशीट फाइल कर देंगे.’

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

13 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

20 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

24 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

26 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

43 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

48 minutes ago