young man hanged on electric wires
Firozabad Man hanged On Wires: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल दिल्ली से आया एक युवक अचानक बिजली के तारों को पकड़कर लटक गया. गनीमत रही की उस समय बिजली सप्लाई बंद थी, वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. बताया जा रहा है कि युवक को नशे की लत है और वो मानसिक रूप से अस्वस्थ भी है. वो अपने एक रिश्तेदार के यहां फिरोजाबाद आया था.
यह घटना फिरोजाबाद शहर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी गेट इलाके की है. युवक का नाम साबिर है, जो दिल्ली का रहने वाला है और मजदूरी करता है. वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदारों के घर फिरोजाबाद आया था. नशा नहीं मिलने की वजह से वो बेचैन था.
नशा नहीं मिलने से परेशान युवक अचानक छत पर चढ़ गया और बिजली के खंभे को पकड़कर तारों से लटक गया. युवक को तारों से लटकते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बिजली विभाग से संपर्क कर इलाके की बिजली सप्लाई कटवा दी और खुद मौके पर पहुंची.
पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को नीचे उतारने के लिए पूरी कोशिश की. किसी अनहोनी से बचने के लिए नीचे सड़क पर त्रिपाल भी बिछा दी गई थी. पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया.
पुलिस के मुताबिक, साबिर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और नशे का आदी है. नशे की डोज न मिलने पर उसने यह खतरनाक कदम उठाया. पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और पूछताछ के लिए थाने ले गई. जिसे बाद में परिजनों के हवाले कर दिया गया. इस दौरान बिजली गुल रहने से इलाके के लोग भी परेशान रहे और तेज धूप में पुलिसकर्मियों को खूब मेहनत करनी पड़ी.
– भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…