अजब-गजब

अब नाइट लाइफ में भी मिलेगा ‘प्रोटीन’ का डोज! यूट्यूबर गौरव तनेजा लॉन्च कर रहे दुनिया का पहला ‘Protein Condom’

Gaurav Taneja Protein Condom Launch: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन इस बार जो खबर चर्चा में है, उसे पढ़कर कोई भी अपना सिर खुजलाने पर मजबूर हो जाएगा. भारतीय सप्लीमेंट ब्रांड ‘बीस्ट लाइफ’ (Beast Life) इन दिनों इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.

वजह है कंपनी का एक हैरान कर देने वाला दावा कि वो दुनिया का पहला ‘प्रोटीन कंडोम’ लॉन्च करने जा रहे हैं. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कंपनी ने बड़े ही मजे में लिखा, “हम आपकी नाइट परफॉर्मेंस को अपग्रेड करने आ रहे हैं.”

अधूरा सच या तगड़ा मार्केटिंग स्टंट?

इस अजीबोगरीब ऐलान के बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि कंपनी ने इस तथाकथित ‘प्रोडक्ट’ के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है. न तो इसकी कीमत का पता है, न ही लॉन्च डेट का और न ही ये कि आखिर ये काम कैसे करेगा. बस एक छोटा सा हिंट दिया गया है कि इसमें ‘एल-आर्जिनिन’ (L-Arginine) नाम का एक इंग्रीडिएंट होगा. यह वही अमीनो एसिड है जो जिम जाने वाले लोग अक्सर प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट के तौर पर लेते हैं, क्योंकि यह नसों को खोलता है और शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाता है.

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, यूजर्स ने चुटकी लेना शुरू कर दिया. कमेंट सेक्शन में हंसी-मजाक का ऐसा दौर चला कि लोग लोटपोट हो गए. किसी ने पूछा, “भाई, ये व्हे आइसोलेट है या नॉर्मल?” तो किसी ने लिखा, “जिम वाले लड़कों के लिए अब वर्कआउट और नाइट लाइफ एक ही डब्बे में!” वहीं, कुछ समझदार लोग इसे एक ऐसा समाधान बता रहे हैं जिसकी किसी को जरूरत ही नहीं थी.

ये भी पढ़ें- जितना बड़ा पेट उतना हैंडसम लड़का; सिक्स पैक्स या अच्छी बॉडी नहीं, यहां तोंद पर मरती है लड़कियां

क्या ये 1 अप्रैल का धमाका है?

चूंकि ये पोस्ट 1 अप्रैल यानी ‘अप्रैल फूल डे’ से ठीक दो दिन पहले आई है, इसलिए ज्यादातर लोगों को दाल में कुछ काला नजर आ रहा है. लोगों का मानना है कि ये कंपनी की एक सोची-समझी प्लानिंग है ताकि चर्चा बटोरी जा सके और 1 अप्रैल को सबको ‘अप्रैल फूल’ बनाकर किसी और नए सप्लीमेंट का खुलासा किया जाए. फिलहाल कंपनी ने चुप्पी साध रखी है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है.

अजीबोगरीब प्रयोगों का पुराना नाता

बता दें कि वैसे कंडोम की दुनिया में ये कोई पहला अनोखा प्रयोग नहीं है. इससे पहले कंपनियां चिकन टिक्का, पान और व्हिस्की जैसे फ्लेवर ला चुकी हैं. साल 2024 में एक जर्मन ब्रांड ने तो डिजिटल रिकॉर्डिंग रोकने वाला ‘Camdom’ तक पेश किया था. अब देखना ये होगा कि ‘बीस्ट लाइफ’ का ये ‘प्रोटीन कंडोम’ वाकई हकीकत है या फिर 1 अप्रैल का एक बड़ा मजाक! जो भी हो, चर्चा तो पूरी बटोर ली गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

1 minute ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

2 minutes ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

1 hour ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

1 hour ago