आस्था

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

Vivah Panchami 2026: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का दिन अत्यंत पवित्र और धार्मिक महत्व रखने वाला माना जाता है. हर वर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह उत्सव की स्मृति में मनाया जाता है. इस दिन देशभर के मंदिरों में राम-सीता विवाह का भव्य आयोजन होता है और श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करते हैं. हालांकि, इस पावन पर्व से जुड़ी एक ऐसी अनूठी परंपरा भी है, जिसके तहत धार्मिक आस्था के बावजूद कई स्थानों पर विवाह पंचमी के दिन शादी-विवाह के आयोजन नहीं किए जाते.

कब मनाई जाएगी विवाह पंचमी 2026? (Vivah Panchami 2026 Date)

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में विवाह पंचमी का पर्व सोमवार, 14 दिसंबर को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि त्रेता युग में इसी तिथि को भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था. इस अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है, भगवान राम और माता सीता की प्रतिमाओं का दिव्य श्रृंगार किया जाता है तथा रामायण की चौपाइयों के पाठ, भजन-कीर्तन और राम-सीता विवाह की झांकियों के माध्यम से भक्त प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

शादी न करने के पीछे क्या है वजह? (Why marriage is avoided on Vivah Panchami)

यद्यपि विवाह पंचमी भगवान राम और माता सीता के विवाह की खुशी में मनाई जाती है, परंतु कुछ क्षेत्रों विशेषकर मिथिलांचल और नेपाल के कई हिस्सों—में लोग इस दिन अपनी बेटियों का विवाह करना शुभ नहीं मानते हैं. इसके पीछे माता सीता के जीवन से जुड़ी घटनाओं और भावनात्मक मान्यताओं को कारण बताया जाता है:

भगवान राम और माता सीता का विवाह अत्यंत भव्य और मंगलमय हुआ था, किंतु विवाह के पश्चात माता सीता को अपने जीवन में अनेक कठिन परिस्थितियों, वनवास, रावण द्वारा अपहरण की पीड़ा और जीवन में वियोग का सामना करना पड़ा.

कन्याओं के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना

इन्हीं घटनाओं को स्मरण करते हुए कई परिवारों में यह परंपरा बन गई कि विवाह पंचमी के दिन बेटी का विवाह नहीं किया जाना चाहिए, ताकि उनकी बेटी के जीवन में किसी प्रकार के दुख या वियोग की छाया न आए. हालांकि, यह एक क्षेत्रीय धार्मिक मान्यता है, जिसे सभी स्थानों पर समान रूप से नहीं अपनाया जाता.

मिथिलांचल और नेपाल में विशेष महत्व (Ram Sita Vivah Utsav Vivah Panchami)

मिथिलांचल और नेपाल के जनकपुर क्षेत्र का माता सीता से गहरा धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव है, क्योंकि जनकपुर को माता सीता का मायका और उनके जन्म व विवाह से जुड़ा पवित्र स्थल माना जाता है. यहां विवाह पंचमी पर राम-सीता विवाह की भव्य झांकियां निकाली जाती हैं और बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं.

श्रद्धालु माता सीता को अपनी बेटी मानकर उनके विवाहोत्सव की खुशियां तो धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन उनके जीवन में आगे आई पीड़ाओं और वियोग को याद कर कई परिवार इस तिथि पर अपनी बेटियों का विवाह करने से परहेज करते हैं.

ये भी पढ़ें: AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

विवाह पंचमी एक ओर जहां भगवान श्रीराम और माता सीता के आदर्श दांपत्य और दिव्य मिलन का उत्सव है, वहीं दूसरी ओर मिथिलांचल और जनकपुर की लोक परंपराओं में यह माता सीता के प्रति गहरे वात्सल्य, श्रद्धा और संवेदनशीलता को भी दर्शाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

29 minutes ago

NDA हुआ ‘संपूर्ण’ तो INDIA हुआ कमजोर? 2 साल में 4 दल जुड़े, 2 दल छूटे, अब 39 बनाम घटता कुनबा

शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…

34 minutes ago

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

41 minutes ago

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…

54 minutes ago

2 फीट की भैंस ने पुष्कर मेले में मचाया तहलका! नाम है पिंकी, कीमत 1 करोड़ रुपये तक की चर्चा, जानिए क्या है इसकी खासियत

Pushkar Mela 2026: पुष्कर अंतरराष्ट्रीय मेले के आखिरी दिन महाराष्ट्र से आई महज 2 फीट…

57 minutes ago