Gonda Viral News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और हिंसक मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने की जिद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. डीजे पर ‘भीम आर्मी’ (जय भीम) का गाना न बजाने पर कुछ लोगों ने डीजे संचालक और दूल्हे के भाइयों (बारातियों) पर लाठी-डंडों और हॉकी से जानलेवा हमला कर दिया. इस खौफनाक मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह पूरी घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों (चौबेपुर/धरमपुरवा) से जुड़ी है. मिली जानकारी के अनुसार, बारात के दौरान रात करीब एक बजे डीजे पर फिल्मी गाने बज रहे थे और लोग जमकर डांस कर रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग डीजे के पास आ धमके और फिल्मी गानों को बंद करके ‘भीम आर्मी’ (जय भीम) का गीत चलाने का दबाव बनाने लगे. जब डीजे संचालक और बारातियों ने इसका विरोध किया और गाना बदलने से मना किया, तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज पर उतर आए.
गाना न बदलने की बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने डीजे पर चढ़कर डीजे संचालक लाल बाबू गुप्ता और दूल्हे के भाइयों की जमकर पिटाई शुरू कर दी. मारपीट में लाठी-डंडों और हॉकी का जमकर इस्तेमाल किया गया. बताया जा रहा है कि इस हिंसक हमले में गांव की कुछ महिलाएं भी शामिल थीं.
ये भी पढ़ें: ‘मटन पार्टी दो और टीसी ले जाओ’, बिहार में शिक्षक की अजीबोगरीब मांग, BDO ने दिए जांच के आदेश
हमले में एक युवक (राम शंकर) को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन दबंगों ने फिर भी उसके सिर पर हॉकी से जोरदार वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा. इसके अलावा आक्रोशित लोगों ने डीजे को तहस-नहस कर दिया और उसे लाने वाली पिकअप गाड़ी के शीशे भी तोड़कर चकनाचूर कर दिए.
मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नवाबगंज पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. डीजे संचालक लाल बाबू गुप्ता और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर राम बिहारी, मुंशी, जवाहर, अशोक, रंजीत, आदित्य और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मनपसंद गाना बजाने को लेकर यह हिंसक विवाद हुआ था. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…