रिपोर्ट- हरीश
VIP Buffalo Worth 31 Lakhs: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार नजदीक आते ही असौड़ा स्थित पशु बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुका है. देश के कोने-कोने से एक से बढ़कर एक नायाब और भारी-भरकम जानवर कुर्बानी के लिए यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन इस समय पूरे बाजार की रौनक एक ‘वीआईपी भैंसा’ बना हुआ है.
हापुड़ के ही पशु व्यापारी आमिर इस विशालकाय और आलीशान भैंसे को बाजार में लेकर आए हैं, जिसकी कीमत उन्होंने कोई मामूली नहीं, बल्कि पूरे 31 लाख रुपये तय की है. इस भैंसे का डील-डौल और वीआईपी लाइफस्टाइल इस वक्त पूरे इलाके में टॉक ऑफ द टाउन (चर्चा का विषय) बना हुआ है.
इस भैंसे के मालिक आमिर के मुताबिक, इसके शौक और नखरे किसी बड़े रसूखदार वीआईपी से कम नहीं हैं. आम इंसान भले ही आज के दौर में महंगाई से परेशान हो, लेकिन इस भैंसे का रोजाना का डाइट चार्ट किसी को भी हैरान कर सकता है. यह भैंसा सुबह और शाम मिलाकर दिनभर में 10 किलो शुद्ध दूध गटक जाता है.
इतना ही नहीं, इसकी ताकत और तंदुरुस्ती को बनाए रखने के लिए इसे रोज 2 किलो शुद्ध देसी घी खिलाया जाता है. इसके अलावा इसके भोजन में बेहतरीन क्वालिटी के काजू-बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स, चुनी और चोकर को विशेष तौर पर शामिल किया गया है.
यह भैंसा सिर्फ खाने-पीने में ही अव्वल नहीं है, बल्कि इसके (VIP Buffalo Worth 31 Lakhs) रूप-रंग और ग्रूमिंग पर भी भारी मेहनत की जाती है. आमिर ने बताया कि भैंसे की सेहत और उसकी काले सोने जैसी चमकीली स्किन की रंगत को बरकरार रखने के लिए रोजाना करीब 2 घंटे तक इसकी खास मालिश की जाती है. इसके लिए विशेष तेलों का इस्तेमाल होता है. यही वजह है कि हापुड़ की चिलचिलाती गर्मी और धूप के बीच भी इस भैंसे की त्वचा दूर से ही चमकती है, जिसे देखने के लिए बाजार में खरीदारों से ज्यादा सेल्फी लेने वालों का तांता लगा हुआ है.
बाजार में आते ही इस बाहुबली भैंसे (VIP Buffalo Worth 31 Lakhs) ने अपनी धक जमा दी है. आमिर के मुताबिक, मवेशी बाजार के बड़े-बड़े ठेकेदारों और शौकीन खरीदारों ने अब तक इस भैंसे को खरीदने के लिए 21 लाख रुपये तक की ऊंची बोली लगा दी है. हालांकि, आमिर इस कीमत पर सौदा करने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं.
उनका साफ कहना है कि इस भैंसे को पालने में उनकी सालों की मेहनत, मोहब्बत और लाखों का खर्च लगा है, इसलिए वे इसे 31 लाख रुपये से एक भी रुपया कम में नहीं बेचेंगे. उन्हें उम्मीद है कि ईद की तारीख पास आते-आते उन्हें मुंहमांगी कीमत मिल जाएगी.
हापुड़ के असौड़ा बाजार में आए इस अनोखे भैंसे के वीडियो और तस्वीरें इस समय फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग इसके शाही ठाट-बाट को देखकर इसे ‘हापुड़ का सुल्तान’ और ‘अरबपति भैंसा’ जैसे नाम दे रहे हैं. कुर्बानी के इस त्योहारी सीजन में यह भैंसा केवल एक जानवर नहीं, बल्कि हापुड़ पशु बाजार का सबसे बड़ा आकर्षण (Showstopper) बन चुका है, जिसके सामने बाकी के सारे मवेशी फीके नजर आ रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…