अजब-गजब

1 घंटा, 150 थप्पड़…और बच गई जिंदगी! हरदोई में बड़े भाई ने ऐसे बचाई छोटे भाई की जान, देखें VIDEO

Hardoi Case: सांप का जहर शरीर में फैल रहा था और मौत झपकियां ले रही थी… ऐसे खौफनाक मंजर में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को मौत के आगोश में जाने से बचाने के लिए जो रास्ता चुना, उसने हर किसी को हैरान कर दिया.

हरदोई में सांप के काटने से गंभीर युवक को अस्पताल में डॉक्टरों ने सोने न देने की सलाह दी, ताकि शरीर में जहर न फैले. इसके बाद बड़े भाई ने उसे जगाए रखने के लिए 1 घंटे में लगातार 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे. डॉक्टरों ने 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन देकर आखिरकार युवक की जान बचा ली.

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाली लेकिन दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी, बड़ा भाई तुरंत लिफ्ट लेकर अपने छोटे भाई अरुण को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा.

मरीज को किसी भी हाल में सोने नहीं देना (Snake bite treatment)

अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शेर सिंह ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया. युवक के शरीर में जहर तेजी से फैल रहा था, जिसे देखते हुए डॉक्टर ने बड़े भाई को साफ शब्दों में हिदायत दी कि मरीज को किसी भी हाल में सोने नहीं देना है. अगर वह सो गया तो जहर सीधे नर्वस सिस्टम को डैमेज कर देगा और सांस रुकने से जान जा सकती है.

होश में रखने के लिए 150 थप्पड़ मारे (Snake bite anti venom injections)

डॉक्टर की चेतावनी सुनते ही बड़े भाई ने मोर्चा संभाल लिया. छोटे भाई की आंखों में उतरती नींद को भगाने के लिए उसने लगातार उसके गालों पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया. करीब 1 घंटे तक बड़े भाई ने बिना रुके 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे ताकि अरुण होश में रहे. डॉक्टर शेर सिंह के अनुसार, सांप के काटने पर आमतौर पर 5 एंटी-वेनम इंजेक्शन में मरीज ठीक हो जाता है, लेकिन अरुण के शरीर में जहर का असर इतना ज्यादा था कि उसे 2 घंटे के भीतर 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन देने पड़े.

डॉक्टरों की निगरानी में युवक तेजी से रिकवर कर रहा (Hardoi medical college)

आखिरकार डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और बड़े भाई की इस अनोखी तरकीब के चलते अरुण को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया. डॉक्टरों का कहना है कि सांप के काटने के बाद सोना बेहद जानलेवा साबित होता है क्योंकि इससे नर्वस सिस्टम बंद होने का खतरा रहता है. फिलहाल अरुण की हालत सामान्य है और वह डॉक्टरों की निगरानी में तेजी से रिकवर कर रहा है.

यह भी पढ़ें-इंसानों का तो सुना था, विदिशा में इस ‘खास’ के लिए छपे कार्ड… 600 लोगों ने खाया तेहरवीं का खाना

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

15 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

23 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

26 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

28 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

40 minutes ago