अजब-गजब

हिमाचल की किरण बेदी! पति की स्कूटी हो या अपनी सरकारी गाड़ी, नियम टूटने पर RTO सोना चंदेल ने किसी को नहीं बख्शा!

RTO Sona Chandel: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से एक चौंकाने वाली खबर समाने आई है. जहां क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सोना चंदेल ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर अपने पति की स्कूटी का ही चालान कर दिया. आरटीओ चंदेल ने अपने विभाग की सरकारी वाहन को भी नहीं छोड़ा और जुर्माना लगा दिया. जिसके बाद इस महिला अधिकारी की चारों तरफ वाहवाही हो रही है. लोग उन्हें सख्त और ईमानदारी की मिसाल बता रहे हैं.

यह मामला 20 दिसंबर 2025 का है. सुबह-सुबह आरटीओ सोना चंदेल अपने दल-बल के साथ वाहनों की चेकिंग पर निकली थीं. इसी दौरान उनका बैरियर स्टाफ भी निजी वाहन का इस्तेमाल करता पाया गया. जब उससे वाहन से संबंधित दस्तावेज के बारे में पूछा तो सभी ने कहा कि वाहन से संबंधित सभी कागज पूरे हैं.

प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने पर काटा चालान

तभी एक कर्मचारी ने धीमी आवाज में बता दिया कि, आपके सरकारी वाहन (HP 63 C-7365) का प्रदूषण प्रमाण पत्र एक्सपायर है. यह सुनते ही सोना चंदेल अपने ही वाहन का 500 रुपये का चालान कर दिया. इसके बाद तुरंत ही वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र भी बनवाया गया. खास बात तो ये थी कि यह जानकारी दो हफ्ते तक सामने भी नहीं आई.

पति का भी काट दिया था चालान

यह पहली बार नहीं है जब आरटीओ सोना चंदेल ने ऐसा निर्णय लिया हो. इससे पहले उन्होंने 27 मई 2025 को एक जांच के दौरान अपने पति की स्कूटी पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं पाने पर 3000 का चालान काट दिया था. जानकारी के मुताबिक चालान के पैसे उन्होंने खुद अपनी जेब से दीं.

ये भी पढ़ें- ये राजनीति है बाबू…! सत्ता के लिए बीजेपी ने कहीं कांग्रेस तो कहीं AIMIM से मिलाया हाथ, शिंदे गुट ने बताया अभद्र गठबंधन

सोना चंदेल की गिनती परिवहन विभाग की सबसे तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है. साल 2024-2025 में उन्होंने सरकार को चालान के माध्यम से ढाई करोड़ रुपये के आसपास राजस्व जुटाकर दिया था, जबकि सरकार ने लक्ष्य मात्र डेढ़ करोड़ रुपये ही दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

12 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

29 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

32 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

44 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

48 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago