देश

देशविरोधी नारेबाजी के विरोध में अभाविप जेएनयू ने किया विरोध प्रदर्शन, अराजक तत्वों का किया पुतला दहन

JNU Controversy: जेएनयू परिसर में हाल ही में हुई देशविरोधी, हिंसा को उकसाने वाली तथा भारतीय संवैधानिक पदों के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक नारेबाजी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जेएनयू इकाई द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं एवं सामान्य विद्यार्थियों ने देशविरोधी नारे लगाने वाले और भारतीय संवैधानिक पदों का अपमान करने वाले तत्वों के विरोधस्वरूप उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया.

प्रदर्शन के माध्यम से उन अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया, जो बार-बार विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बिगाड़ने और भय व अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं.

ABVP ने क्या कहा?

अभाविप (ABVP) जेएनयू ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं दिल्ली पुलिस से मांग की कि पूरे प्रकरण में बिना किसी देरी के त्वरित, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की जाए. परिषद का कहना है कि देशविरोधी मानसिकता, खुलेआम आपराधिक नारेबाजी और संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध उकसावे को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. ऐसे कृत्य न केवल विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता के भी विरुद्ध हैं.

अभाविप जेएनयू के अध्यक्ष मयंक पंचाल ने कहा कि आम छात्रों पर तुरंत प्रतिबंध और भारी जुर्माने लगाने वाला प्रशासन, वामपंथी गुटों की हिंसा और देशविरोधी नारेबाजी पर चुप्पी साध लेता है. यह दोहरा चरित्र अब स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि अभाविप त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग करती है, ताकि जेएनयू में अराजकता और देशविरोधी मानसिकता को दोबारा पनपने से रोका जा सके.


ये भी पढ़ें: “नफरत की प्रयोगशाला नहीं बनेगा JNU”, देर रात नारेबाजी के लिए छात्रों पर प्रशासन सख्त


“जेएनयू को देशविरोधियों का मंच नहीं बनने दिया जाएगा”

अभाविप जेएनयू के इकाई मंत्री प्रवीण पीयूष ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस को बिना विलंब दोषी तत्वों के विरुद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जेएनयू को किसी भी सूरत में हिंसा, अराजकता और देशविरोधी विचारधाराओं का मंच नहीं बनने दिया जाएगा. अभाविप छात्रहित, राष्ट्रहित और संविधान की मर्यादा की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago