Interesting Facts: सूरज की रोशनी के बिना जीवन की कल्पना करना लगभग नामुमकिन है. धरती पर हर जीव-जंतु, पेड़-पौधा और इंसान की सांसें सूरज की ऊर्जा से ही चल रही हैं. सूरज सिर्फ रोशनी और गर्माहट नहीं देता, बल्कि जीवन का असली आधार है. सूरज के बिना इंसान का जीवन भी नहीं चल पाएगा.
लेकिन ज़रा सोचिए, अगर ये सूरज अचानक गायब हो जाए तो क्या होगा? क्या बस चारों ओर अंधेरा छा जाएगा या फिर हमारी पूरी धरती ही अस्त-व्यस्त हो जाएगी? आइए समझते हैं कि अगर सूरज एक हफ्ते तक लापता हो जाए तो कैसा नज़ारा होगा.
धरती लगातार अपनी धुरी पर घूमती रहती है. जब इसका कोई हिस्सा सूरज की तरफ रहता है तो वहां दिन होता है और जब वह दूर होता है तो रात. लेकिन जैसे ही सूरज गायब होगा, 8 मिनट 20 सेकंड बाद पूरी दुनिया अंधेरे में डूब जाएगी. अचानक फैला यह घना अंधेरा इंसान की आंखों के सामने ऐसा दृश्य पेश करेगा जिसे हमने कभी सोचा भी नहीं होगा.
सूरज की गर्मी न मिलने पर धरती का तापमान तेज़ी से नीचे जाने लगेगा. वैज्ञानिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज़ एक हफ्ते में ही औसत तापमान शून्य डिग्री से नीचे गिरकर करीब -18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. हालांकि यह इतनी ठंड नहीं होगी कि इंसान तुरंत जम जाए, लेकिन लंबे समय तक सूरज की गैर-मौजूदगी इंसानी जीवन के लिए असहनीय हो जाएगी.
सूरज की रोशनी न होने का सीधा असर पेड़-पौधों पर पड़ेगा. प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया बंद हो जाएगी और पौधों का जीवन खतरे में आ जाएगा. नतीजा यह होगा कि उनसे मिलने वाली ऑक्सीजन और भोजन दोनों पर असर पड़ेगा. इसका सीधा नुकसान उन जानवरों और इंसानों को होगा, जो पौधों पर निर्भर हैं.
सूरज सिर्फ रोशनी और ऊर्जा का स्रोत ही नहीं है, बल्कि अपने गुरुत्वाकर्षण बल से पूरी सौर प्रणाली को थामे हुए है. सूरज के बिना धरती अपनी कक्षा में नहीं रह पाएगी. 8 मिनट 20 सेकंड बाद इसका गुरुत्वाकर्षण भी खत्म हो जाएगा और धरती सीधी रेखा में अंतरिक्ष में तैरने लगेगी. संभावना है कि इसका टकराव किसी क्षुद्रग्रह (Asteroid), धूमकेतु (Comet) या फिर किसी अन्य ग्रह से हो जाए.
ये भी पढ़ें: देखें कैसे हेडफोन ने ली 17 वर्षीय युवक की जान, बारिश में पैदल जा रहा था शख्स तभी हुआ कुछ ऐसा…VIDEO
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…
दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…