Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देखें कैसे हेडफोन ने ली 17 वर्षीय युवक की जान, बारिश में पैदल जा रहा था शख्‍स तभी हुआ कुछ ऐसा…VIDEO

Mumbai News: मुंबई के भांडुप में भारी बारिश के दौरान सड़क पर गिरे खुले हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की करंट लगकर मौत हो गई.

Mumbai News

Mumbai News: मुंबई के भांडुप इलाके में भारी बारिश के दौरान बिजली का करंट लगने से एक 17 वर्षीय युवक की दुखद मौत हो गई. यह हादसा पन्नालाल कंपाउंड में हुआ, जब युवक सड़क पर खुले हाई-टेंशन तार की चपेट में आ गया. मृतक की पहचान दीपक पिल्ले के रूप में हुई, जो एलबीएस मार्ग पर अपने घर की ओर पैदल जा रहा था. उस समय भारी बारिश हो रही थी और दीपक ने कानों में हेडफोन लगाया हुआ था.

स्थानीय लोगों ने दीपक को सड़क पर खुले तार से बचने के लिए चेतावनी देने की कोशिश की. लेकिन, हेडफोन की वजह से वह उनकी आवाज नहीं सुन सका. जैसे ही वह तार के संपर्क में आया, उसे जोरदार बिजली का झटका लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा था, जिसने करंट के प्रभाव को और बढ़ा दिया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. भांडुप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने इस मामले को आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) के तहत दर्ज किया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है.

हेडफोन लगाए होने के कारण हुआ ये हादसा

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में खुले हाई-टेंशन तार के रखरखाव में लापरवाही सामने आई है. वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि तार सड़क पर क्यों और कैसे थी. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर रखरखाव की मांग की है.

वहीं, पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि सड़क पर हेडफोन का उपयोग न करें और सावधानी बरतें. पुलिस ने कहा कि हमें इस तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर सावधानी बरतनी होगी.

ये भी पढ़ें: Gujarat sea : अमरेली के समुद्र में हुआ बड़ा हादसा, मछुआरों की नाव पलटी, 18 को बचाया गया 11 अभी भी लापता

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital