अजब-गजब

एक विवाह ऐसा भी! 74 के ताऊं ने 24 की लड़की को दिए 3 अरब, पैसों के लिए भटक रहा फोटोग्राफर

Ajab Gajb News: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में एक अनोखी शादी ने न केवल स्थानीय मीडिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी सस्पेंस पैदा कर दिया है. इस विवाह में 74 साल के दूल्हे तारमान और 24 साल की दुल्हन शेला अरीका के बीच 50 साल का बड़ा अंतर होने के कारण यह शादी चर्चा का विषय बन गई. हालांकि, मामला तब सामने आया जब फोटोग्राफर ने अपनी पेमेंट न होने की शिकायत पुलिस से की है. फिलहाल दोनों फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

दूल्हे ने सार्वजनिक रूप से दुल्हन को करीब 1.8 करोड़ रुपये (तीन अरब रुपिया) का ‘ब्राइड प्राइस’ (दहेज) देने का दावा किया. विवाह के भव्य समारोह के बाद, फोटोग्राफी कंपनी ने अचानक यह आरोप लगाया कि यह जोड़ा भुगतान किए बिना गायब हो गया. इन आरोपों और दूल्हे पर मोटरसाइकिल लेकर फरार होने की ऑनलाइन दावों के बाद, मामला पुलिस जांच तक पहुंच गया है.

3 अरब का दहेज

शादी 1 अक्टूबर को पूर्वी जावा के पचितन रीजेंसी में हुई. शादी के दौरान तारमान ने सार्वजनिक रूप से तीन अरब रुपिया (इंडोनेशिया की करेंसी) का दहेज देने की घोषणा की. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस भव्य समारोह में मेहमानों को पारंपरिक तोहफों के बजाय 100,000 रुपिया (करीब 6,000 रुपये) नकद दिए गए. शुरू में एक अरब रुपिया (60 लाख रुपये) देने की बात कही गई. हालांकि, शादी के दौरान उसे बढ़ाकर तीन अरब रुपिया यानी भारतीय मुद्रा में करीब 1.8 करोड़ रुपये दिए जाने का दावा किया गया.

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले निजामुद्दीन स्टेशन में हो गया कांड, IRCTC पर उठे सवाल

Ajab Gajb विवाद और जांच

शादी के बाद वेडिंग फोटोग्राफी टीम ने आरोप लगाया कि जोड़ा भुगतान किए बिना गायब हो गया और संपर्क नहीं किया. फोटोग्राफी कंपनी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर दहेज की असली रकम और चेक की प्रामाणिकता को लेकर भी सवाल उठे. विवाद बढ़ने पर दूल्हे तारमान ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा है, हम अभी भी साथ हैं. तीन अरब रुपिया का दहेज असली है और यह बैंक सेंट्रल एशिया (BCA) द्वारा समर्थित है. दुल्हन के परिवार ने भी सफाई दी कि दोनों हनीमून पर गए हैं, न कि भागे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

3 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

14 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

22 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

38 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

42 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

1 hour ago