अजब-गजब

वकील-दलील सब फेल, महिला का ‘तांत्रिक जुगाड़’ सुपरहिट; जज की कुर्सी को ही बना डाला काले जादू का अड्डा, देखें VIDEO

Karnataka Black Magic Case:  कानून के घर में अंधविश्वास का एक ऐसा अजब-गजब खेल देखने को मिला है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं. अक्सर लोग कोर्ट-कचहरी के चक्करों और केस जीतने के लिए अच्छे वकीलों की फौज खड़ी करते हैं, लेकिन कर्नाटक में एक बुजुर्ग महिला ने सीधे जज साहब की कुर्सी को ही अपने निशाने पर ले लिया. महिला ने केस जीतने के लिए कोर्ट रूम के भीतर जज की कुर्सी पर ही ‘काला जादू’ कर डाला, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में केस जीतने की चाहत में एक 65 वर्षीय महिला मंजुला ने एडिशनल सीनियर सिविल जज की कुर्सी और टेबल पर मंत्र पढ़कर सफेद सरसों के दाने छिड़क दिए (काला जादू किया). कोर्ट रूम के CCTV फुटेज में यह अजीबोगरीब हरकत कैद होने के बाद कोर्ट की CAO नेत्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. आरोपी महिला को एंटी-ब्लैक मैजिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

कानून के मंदिर में तंत्र-मंत्र का खेल

यह हैरान कर देने वाला और सिर पकड़ लेने पर मजबूर करने वाला वाकया कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर शहर का है. यहां कोर्ट रूम के भीतर जो कुछ भी हुआ, उसने पुलिस से लेकर न्यायधीशों तक को हैरान कर दिया है. चिक्काबल्लापुर सिटी पुलिस ने मंजुला नाम की एक 65 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने कानूनी दांव-पेंचों को मात देने के लिए अंधविश्वास का सहारा लिया. महिला पर आरोप है कि उसने कोर्ट रूम में घुसकर पहले एडिशनल सीनियर सिविल जज और JMFC कोर्ट के जज की कुर्सी पर काला जादू किया.

CCTV ने खोल दी तांत्रिक महिला की पोल (Black Magic on Judge Chair)

इस अजब-गजब मामले की भनक तब लगी जब कोर्ट रूम के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला गया. कैमरे की फुटेज में साफ दिखाई दिया कि दो दिन पहले यह महिला चुपके से जज की खाली कुर्सी के पास पहुंचती है. इसके बाद वह कुछ मंत्र बुदबुदाते हुए जज की कुर्सी और टेबल पर ‘सफेद सरसों के दाने’ छिड़कने लगती है. महिला को लगा था कि उसकी इस गुप्त तांत्रिक क्रिया के बारे में किसी को पता नहीं चलेगा और फैसला उसके हक में आ जाएगा, लेकिन तीसरी आंख (CCTV) ने उसका यह अंधविश्वासी खेल बिगाड़ दिया.

कानून के शिकंजे में आई ‘जादूगरनी’ (65 Year Woman Arrested Black Magic)

कोर्ट रूम जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की अजीबोगरीब हरकत के बाद हड़कंप मच गया. कोर्ट की चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (CAO) नेत्रा ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू की और आरोपी महिला मंजुला को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ‘कर्नाटक प्रिवेंशन एंड इरेडिकेशन ऑफ इनह्यूमन एविल प्रैक्टिसेज एंड ब्लैक मैजिक एक्ट, 2017’ (काला जादू विरोधी कानून) के तहत केस दर्ज किया है. फिलहाल, कोर्ट ने भी इस हरकत पर सख्त रुख अपनाते हुए महिला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें:  नहीं जा पाए पुरी? तो दिल्ली-NCR के इन भव्य मंदिरों में करें भगवान जगन्नाथ के साक्षात दर्शन

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago