अजब-गजब

खाटू श्याम मंदिर में महिला से वॉशरूम यूज के लिए वसूले 805 रुपये, सोशल मीडिया पर हंगामा

Washroom Charges: राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए गई एक महिला और उसके परिवार के साथ हुई शर्मनाक घटना ने सोशल मीडिया पर मानवता को लेकर बहस छेड़ दी है. एक महिला पत्रकार ने लिंक्डइन पर इस घटना का दुखद ब्योरा साझा किया, जिसमें बताया गया कि एक होटल ने कुछ मिनट के लिए वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए उनसे 805 रुपये वसूल लिए.

महिला ने बयां किया दर्द

महिला ने लिखा कि वह सुबह 6 बजे परिवार के साथ होटल से निकलीं और 7 बजे मंदिर की सामान्य दर्शन लाइन में थीं. सब ठीक था, लेकिन अचानक उनकी मां को मिचली, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई. मंदिर परिसर में कोई वॉशरूम सुविधा न होने के कारण परिवार को पास के होटल में जाना पड़ा. वहां रिसेप्शन पर विनती करने के बावजूद होटल स्टाफ ने बिना सहानुभूति के 805 रुपये की मांग की. मजबूरी में परिवार को भुगतान करना पड़ा और बदले में रसीद ली गई.

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

महिला ने पोस्ट में लिखा, “पवित्र स्थल पर दया की उम्मीद थी, लेकिन वॉशरूम के लिए 805 रुपये वसूलना मानवता को शर्मसार करता है.” इस पोस्ट ने लिंक्डइन पर तीखी प्रतिक्रियाएं बटोरीं. कई यूजर्स ने इसे सराय अधिनियम 1867 का उल्लंघन बताया, जो होटल्स को पानी और वॉशरूम (Washroom Charges) सुविधा देने के लिए बाध्य करता है. कुछ ने इसे पूंजीवाद का चरम उदाहरण करार देते हुए चिंता जताई कि भविष्य में हवा के लिए भी शुल्क वसूला जा सकता है. यह घटना मंदिरों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और मानवीय संवेदनशीलता पर सवाल उठाती है.

ये भी पढ़ें: MP News: मंदसौर में श्रद्धालुओं को ले जा रही वैन कुएं में गिरी…अब तक 11 की मौत

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

5 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

38 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

50 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago