Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में पहलगाम हमले के विरोध में महागठबंधन द्वारा निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने का वीडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने कैलाश प्रसाद सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के विरोध में महागठबंधन की ओर से शनिवार को कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. लखीसराय में मार्च के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने का वीडियो वायरल हुआ था. हालांकि आईएएनएस इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.
लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने रविवार को बताया कि कार्यक्रम में शामिल लोगों से पूछताछ की गई है. कार्यक्रम के मूल वीडियो का अवलोकन किया गया है. कैंडल मार्च के दौरान सभी जगह “पाकिस्तान मुर्दाबाद” का नारा लगाया गया, जहां का वीडियो वायरल हुआ है, वहां एक जगह एक बार “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाया गया है. इसके बाद अन्य साथियों ने जब टोका तो सुधार कर “पाकिस्तान मुर्दाबाद” का नारा लगाया गया.
उन्होंने बताया कि मूल वीडियो को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसा करने का किसी का इरादा नहीं था. एक बार केवल गलत नारा लगा है, जिसे एडिट कर वायरल वीडियो में बार-बार दिखाया गया है. मूल वीडियो को कहां से एडिट कर वायरल किया गया, इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन को लेकर प्रशासनिक पूर्वानुमति की भी जांच की जा रही है. इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक व्यक्ति कैलाश प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कैलाश सिंह भाकपा नेता हैं. इस बीच, बिहार भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राजद का असली चेहरा फिर बेनकाब. लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास और उपाध्यक्ष प्रेमसागर यादव के नेतृत्व में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के लगाए गए नारे.”
ये भी पढ़ें: MP News: मंदसौर में श्रद्धालुओं को ले जा रही वैन कुएं में गिरी…अब तक 11 की मौत
-भारत एक्सप्रेस
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…