राकेश पचौरी/मथुरा: सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला (Mathura snake bite viral video) उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आया है. यहां एक ई-रिक्शा चालक को जब सांप ने काट लिया, तो वह न सिर्फ खुद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा बल्कि उसी सांप को भी अपनी जैकेट की जेब में छिपाकर साथ ले आया. जैसे ही चालक ने इमरजेंसी में जैकेट से सांप निकाला, अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया. ऐसा कारनामा करने वाले इस व्यक्ति का नाम दीपक राजपूत बताया जा रहा है.
जानिए, क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दीपक राजपूत पेशे से एक ई-रिक्शा चालक हैं. वह ई-रिक्शा की बैटरी लेने के लिए वृंदावन गए थे. लौटते समय अचानक कहीं से एक सांप उनके ई-रिक्शा पर चढ़ आया और उनके हाथ की उंगली में काट लिया. सांप के काटते ही दीपक ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और बिना घबराए अपनी जैकेट के अंदर रख लिया. इसके बाद वह सीधे इलाज के लिए मथुरा जिला अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचते ही दीपक ने डॉक्टरों को बताया कि उसे सांप ने काटा है और यह वही सांप है जिसने उसे डसा है. इतना कहकर उसने अपनी जैकेट के अंदर से सांप निकाल लिया. यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने क्या बताया?
ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि सबसे पहले दीपक को सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर छोड़ने के लिए कहा गया, उसके बाद इलाज शुरू किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. बाद में सांप को एक डिब्बे में बंद किया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया. फिलहाल ई-रिक्शा चालक दीपक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस अनोखी घटना (Mathura snake bite viral video) की चर्चा पूरे अस्पताल में दिनभर होती रही.
यह भी पढ़ें:‘जब जनता पसंद नहीं फिर नेतागिरी क्यों’, हेमा मालिनी पर क्यों भड़के मथुरा के लोग?
सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स ?
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग जबाब आ रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि ‘जियो शेर. जबकि एक यूजर ने लिखा कि ‘इसके होंठ काले पड़ गए हैं, यह मरने वाला है. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘ये सरकारी अस्पताल सिर्फ नाम के हैं, किसी की जान जाए तो इन्हें फर्क नहीं पड़ता. वहीं किसी ने लिखा, ‘देख लो ऐसे नमूने.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…