Hema Malini Mathura controversy: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और भाजपा की तीन बार की सांसद हेमा मालिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी फिल्मी चमक की वजह से नहीं, बल्कि अपने ही संसदीय क्षेत्र मथुरा में एक कार्यक्रम के दौरान दिखाए गए उनके ‘भावहीन’ और ‘उखड़े’ व्यवहार की वजह से. गणेशरा स्टेडियम में आयोजित एक खेल पुरस्कार वितरण समारोह में हेमा मालिनी ने जिस तरह से युवा खिलाड़ियों को मेडल पहनाए, उससे स्थानीय लोगों से लेकर सोशल मीडिया तक में आग लग गई है. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अगर जनता से मिलना-जुलना और उन्हें सम्मान देना इतना बोझिल काम है, तो फिर राजनीति में आने का मतलब क्या है.
जानिए, क्या है पूरा मामला?
दरअसल मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ था और हेमा मालिनी ने खुद यह कार्यक्रम कराया. जब वह खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और मेडल बांट रही थीं तो उनका व्यवहार काफी सामान्य और उदासीन लग रहा था. उनके चेहरे पर न मुस्कान थी और न ही वह खिलाड़ियों से ठीक से हाथ मिला रही थीं. जिसको लेकर लोग कह रहे हैं कि यह खिलाड़ियों की जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि थी. उसमें भी मेहमान का रुख इतना खराब था कि सब असहज हो गए। कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. लोग अब हेमा के चेहरे के हाव-भाव पर ट्रोल कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?
X पर एक यूजर विशाल ज्योति देव अग्रवाल ने लिखा कि हेमा मालिनी का मुंह देखिए. इन लोगों को जनता के बीच जाना पसंद ही नहीं है तो चुनाव क्यों लड़ते हैं ये लोग. प्रिया राणा नाम के एक यूजर ने लिखा कि हेमा मालिनी का हाव-भाव तो देखिए शायद इन्हें जनता के बीच जाना इन्हें रास ही नहीं आता.
हेमा मालिनी का मुंह देखिये! इन लोगों को जनता के बीच जाना पसंद ही नहीं है तो चुनाव ही क्यों लड़ते हैं ये लोग? pic.twitter.com/rX6sZtgPPl
— KAMAL SINGHI 🇮🇳 (@ikamalsinghi) January 11, 2026
अगर लोगों से मिलना ही बोझ लगता है तो फिर चुनाव लड़ने का मतलब क्या है. वहीं कुछ लोगों ने बचाव में कहा कि पति धर्मेंद्र का निधन हो गया है. शायद शोक में हैं इसलिए उत्साह नहीं दिखा रही हैं.
पहले भी विवादों में रह चुकी हैं हेमा
हेमा मालिनी 2014 से मथुरा की सांसद हैं और तीन बार जीत चुकी हैं. 2014, 2019 और 2024 में लगातार जीतीं लेकिन उनका व्यवहार हमेशा चर्चा में रहता है. कभी कंबल बांटने की तस्वीरें वायरल होती हैं. कभी जनसुनवाई में लोगों से दूरी बनाए रखने का आरोप लगता है. इस बार भी पुरस्कार देते वक्त उनका सामान्य सा व्यवहार लोगों को खटक गया.
क्या धर्मेंद्र की मौत के बाद शोक में हैं हेमा?
मामले के बाद कुछ लोग हेमा के बचाव में भी आए हैं. उन्होंने कहा कि पति धर्मेंद्र का निधन हो गया हैऔर वह शायद गहरे शोक में हैं इसलिए वह उत्साह नहीं दिखा रही हैं. कार्यक्रम की शुरुआत में थोड़ी परेशान नजर आईं. लेकिन बाद में खिलाड़ियों से ग्राउंड पर मिलते वक्त मुस्कुराती भी दिखीं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं. मगर ट्रोलिंग थमने का नाम नहीं ले रही है. लोग कह रहे हैं कि जनता से मिलना सांसद का काम है और अगर यह काम पसंद नहीं तो पद छोड़ देना चाहिए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
