Muzaffarnagar Crime: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहाँ बुढ़ाना थाना क्षेत्र में एक बहू ने प्रताड़ना और हैवानियत की सारी हदें पार होने के बाद अपने ही 67 वर्षीय ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया. महिला ने गुस्से में आकर ब्लेड से ससुर का पूरा प्राइवेट पार्ट ही काट डाला.
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दो साल से जबरन शारीरिक शोषण कर रहे 67 वर्षीय ससुर का उसकी 23 वर्षीय बहू ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया. महिला का आरोप है कि पति और पुलिस दोनों ने उसकी शिकायतों को नजरअंदाज किया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मामला बुढ़ाना क्षेत्र के सफीपुर पट्टी (चंदेरी रोड) इलाके का है. पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 67 वर्षीय बुजुर्ग ससुर पिछले दो साल से अपनी 23 वर्षीय बहू के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था. बहू ससुर की इस घिनौनी करतूत से बेहद तंग आ चुकी थी.
पीड़ित बहू ने ससुर की इस हैवानियत की शिकायत हरियाणा में रिक्शा चला रहे अपने पति से कई बार की थी, लेकिन पति ने उसकी मदद करने के बजाय उल्टा पत्नी को ही गाली-गलौज दी और चुप रहने को कहा. बताया जा रहा है कि महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस में भी करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर उसने खुद ही कानून हाथ में ले लिया.
लगातार हो रहे शोषण और कहीं से भी मदद न मिलने के कारण बहू का सब्र का बांध टूट गया. उसने ससुर को सबक सिखाने के लिए एक खौफनाक साजिश रची और मौका पाते ही तेजधार ब्लेड से बुजुर्ग ससुर का पूरा प्राइवेट पार्ट काटकर शरीर से अलग कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बुजुर्ग को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: वकील साहब का गायब हो गया तोता, खोजने के लिए पोस्टर से पाट डाला शहर, किया ये ऐलान
-भारत एक्सप्रेस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…