उत्तर प्रदेश

पत्नी ने पति की प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ा, हिंदू महासभा कार्यक्रम में जमकर हुई मारपीट; यमुना में छलांग लगाने भागी

Agra News: ताजनगरी आगरा से रविवार को एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां यमुना किनारे चल रहे एक बड़े धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने बीच कार्यक्रम में पहुंचकर जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश भी की. हालांकि मौके पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया.

‘पति का है दूसरी महिला से अफेयर’

दरअसल आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से मथुरा में होने वाले एक आगामी कार्यक्रम के लिए आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया जा रहा था. कार्यक्रम अपनी रफ्तार से चल रहा था कि तभी अचानक मुंह पर दुपट्टा बांधे एक महिला वहां आ धमकी. उसने पंडाल में पहले से मौजूद एक दूसरी महिला को देखा और सीधे उससे भिड़ गई.

हंगामा कर रही महिला का आरोप था कि वहां मौजूद महिला के साथ उसके पति विपिन राठौर का पिछले 9 सालों से अफेयर चल रहा है. महिला ने दावा किया कि उसका पति अब अपनी पत्नी और परिवार को छोड़कर उसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है.

नदी में छलांग लगाने की कोशिश

दोनों महिलाओं के बीच जुबानी जंग कुछ ही पलों में हाथापाई और मारपीट में बदल गई. अचानक हुए इस ड्रामे से कार्यक्रम में मौजूद लोग और आयोजक सन्न रह गए. लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने की कोशिश की लेकिन गुस्से से तमतमाई पत्नी अचानक यमुना नदी की तरफ दौड़ी और पानी में कूदने का प्रयास करने लगी. गनीमत रही कि वहां ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर ने फुर्ती दिखाई और दौड़कर महिला को ऐन वक्त पर पकड़ लिया.

इस पूरे हाईवोल्टेज ड्रामे के चलते कार्यक्रम कुछ समय के लिए रुक गया. वहीं, मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अयोध्या की सरयू नदी के बीचों-बीच नाव पर खुली बीयर की बोतलें, मटन उड़ाते युवकों का VIDEO वायरल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

27 seconds ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

4 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

16 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

17 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

33 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

36 minutes ago