Unique Wedding Tradition: आपने अभी तक शादियों में दहेज के नाम पर मंहगे-मंहगे तोहफे देते तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने आज तक ऐसी परंपरा के बारे में सुना है जहां दहेज में दिए जाते हैं जहरीले सांप. आइए जानते हैं इस अजीबो गरीब रिवाज के बारे में.
छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले कवर्धी में पाई जाने वाली इस समाज के लोग अपने बहन-बेटियों की शादी में महंगे तोहफे, सोने-चांदी की जगह जहरीले सांप देते हैं.
संवरा आदिवासी समाज में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. आपको बता दें कि जब शादी की बात होती है,तभी लड़के पक्ष के लोग अलग-अलग प्रजातियों के सांप की डिमांड करते हैं, अगर लड़की पक्ष वायदे के मुताबिक उतने सांपों का इंतजाम नहीं कर पाते तो लड़का पक्ष शादी से इंकार कर सकता है.
जैसे आम लोग बेटी की शादी के लिए पैसे और कीमती वस्तुएं इकठ्ठा करके रखते हैं, वैसे ही इस कवर्धा जिले में पाए जाने वाले इस आदिवासी समुदाय के लोग बेटी की शादी के लिए ये लोग सांपों को इकठ्ठा करते हैं.
Unique Wedding Tradition: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के नगर पंचायत बोड़ला के अंतिम छोर में संवरा परिवार की बस्ती है, जिसने आय का मुख्य स्त्रोत घूम-घूमकर सांपों को दिखाना है. इसके बदले में लोग उन्हें चावल, आटा या फिर कुछ पैसे दे देते हैं. इस समाज के लोग इसिलिए दहेज में सांप देते हैं ताकि वो अपना भरण पोषण कर सकें.
भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…