Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

OMG…दुनिया का एक ऐसा अनोखा शहर जहां दहेज में दिए जाते हैं जहरीले सांप, जानें नाम !

Unique Wedding Tradition: आपने अभी तक शादियों में दहेज के नाम पर मंहगे-मंहगे तोहफे देते तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने आज तक ऐसी परंपरा के बारे में सुना है जहां दहेज में दिए जाते हैं जहरीले सांप. आइए जानते हैं इस अजीबो गरीब रिवाज के बारे में.

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले कवर्धी में पाई जाने वाली इस समाज के लोग अपने बहन-बेटियों की शादी में महंगे तोहफे, सोने-चांदी की जगह जहरीले सांप देते हैं.

संवरा आदिवासी समाज में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. आपको बता दें कि जब शादी की बात होती है,तभी लड़के पक्ष के लोग अलग-अलग प्रजातियों के सांप की डिमांड करते हैं, अगर लड़की पक्ष वायदे के मुताबिक उतने सांपों का इंतजाम नहीं कर पाते तो लड़का पक्ष शादी से इंकार कर सकता है.

जैसे आम लोग बेटी की शादी के लिए पैसे और कीमती वस्तुएं इकठ्ठा करके रखते हैं, वैसे ही इस कवर्धा जिले में पाए जाने वाले इस आदिवासी समुदाय के लोग बेटी की शादी के लिए ये लोग सांपों को इकठ्ठा करते हैं.

Unique Wedding Tradition: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के नगर पंचायत बोड़ला के अंतिम छोर में संवरा परिवार की बस्ती है, जिसने आय का मुख्य स्त्रोत घूम-घूमकर सांपों को दिखाना है. इसके बदले में लोग उन्हें चावल, आटा या फिर कुछ पैसे दे देते हैं. इस समाज के लोग इसिलिए दहेज में सांप देते हैं ताकि वो अपना भरण पोषण कर सकें.

ये भी पढ़े नशे की लत… प्यार का दिल दहला देने वाला अंत! मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने कैसे रची इस खौफनाक साजिश, जानें पूरी कहानी के चौंकाने वाले तथ्य!

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital