धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शोले’ लगभग सभी ने देख रखी होगी. उसमें धर्मेंद्र का पानी की टंकी वाला सीन भी सबको याद होगा. ठीक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से आया है. यहां का एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया. आइए इस अजब गजब प्रेम का पूरा मामला.
सिंगरौली के जियावन थाना इलाके में आने वाले धनहा गांव में शुक्रवार की सुबह गांव के लोग अपने कामों में जुटे ही थे कि अचानक शोर मच गया. लोगों ने देखा कि 22 साल का एक युवक, जिसका नाम रवि कुशवाहा बताया जा रहा है, गांव में लगे मोबाइल टावर के शिखर पर चढ़ा हुआ है. पहले तो लोगों को लगा कि शायद कोई तकनीकी काम होगा, लेकिन जब युवक ने ऊपर से चिल्लाना शुरू किया, तो सबकी सांसें अटक गईं.
रवि कुशवाहा का कहना था कि वह एक लड़की से बेहद प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है. लेकिन लड़की इस शादी के लिए तैयार नहीं थी. बस, इसी बात ने रवि के दिल पर ऐसी चोट पहुंचाई कि वह ‘सुसाइड’ की धमकी देते हुए टावर के सबसे ऊंचे हिस्से पर जा बैठा. उसकी एक ही रट थी, “उस लड़की को यहां बुलाओ, वह सबके सामने शादी के लिए ‘हां’ कहे, तभी मैं नीचे उतरूंगा. वरना आज यहीं से कूदकर जान दे दूंगा.”
जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में मजमा लग गया. गांव वाले उसे नीचे से आवाजें दे रहे थे, हाथ जोड़ रहे थे, लेकिन रवि की जिद के आगे सबकी कोशिशें नाकाम साबित हो रही थीं.
गांव वालों ने तुरंत इसकी सूचना जियावन थाना पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिर शुरू हुआ समझाइश का लंबा दौर. एसडीओपी गायत्री शर्मा भी अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहीं. पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बड़ी थी, क्योंकि युवक काफी ऊंचाई पर था और जरा सी चूक उसकी जान ले सकती थी.
ऊपर से चिलचिलाती धूप और नीचे खड़ी पुलिस की भीड़, यह ड्रामा करीब 5 घंटे तक चला. पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से काम लिया. कभी उसे प्यार से समझाया गया, तो कभी भविष्य का वास्ता दिया गया. पुलिस और परिजनों के पसीने छूट रहे थे, क्योंकि रवि नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था.
तकरीबन 5 घंटे की मशक्कत और जद्दोजहद के बाद, पुलिस रवि को यह समझाने में कामयाब रही कि टावर पर चढ़ने से शादियां नहीं होतीं. पुलिस के भरोसे और सुरक्षित महसूस करने के बाद, रवि धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरा. जैसे ही उसके कदम जमीन पर पड़े, पुलिस और घरवालों ने राहत की सांस ली.
इस मामले पर जानकारी देते हुए देवसर की एसडीओपी गायत्री शर्मा ने बताया कि युवक प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ा था. फिलहाल युवक सुरक्षित है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और युवक की काउंसलिंग भी की जा रही है ताकि वह दोबारा ऐसा आत्मघाती कदम न उठाए.
ये भी पढ़ें: हाथी के बच्चे ने काटा केक, सोशल मीडिया पर छाया मोमो, वायरल हुआ वीडियो
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…