Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हाथी के बच्चे ने काटा केक, सोशल मीडिया पर छाया मोमो, वायरल हुआ वीडियो

असम में हाथी के बच्चे ‘मोमो’ का जन्मदिन बिल्कुल इंसानों की तरह मनाया गया. केयरटेकर ने केक काटा, बर्थडे सॉन्ग गाया, फल-सब्जियों की दावत दी और असमिया गमछा पहनाया. मोमो का यह प्यारा बर्थडे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Assam Viral Video Baby Elephant Birthday Celebration

असम से सामने आया एक प्यारा-सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. वजह है एक नन्हा हाथी, जिसका नाम है मोमो, और उसका बिल्कुल इंसानों की तरह मनाया गया जन्मदिन. केक, फल, गिफ्ट और बर्थडे सॉन्ग, इस खास मौके पर सब कुछ था, जो आम बर्थडे पार्टी में होता है.

नन्हे मोमो का खास दिन

दरअसल, असम में रहने वाली हथिनी के बच्चे का जन्मदिन उसके केयरटेकर बिपिन कश्यप ने पूरे प्यार और अपनेपन के साथ मनाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि मोमो के लिए बाकायदा केक रखा गया, बर्थडे सॉन्ग गाया गया और उसे ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा हुआ बैनर पहनाया गया.

इतना ही नहीं, इस खास मौके पर मोमो को पारंपरिक असमिया गमछा भी पहनाया गया, जिसने इस जश्न को और भी खास बना दिया.

केक के साथ फल-सब्जियों की दावत

बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान जमीन पर काला तिरपाल बिछाया गया, जिस पर मोमो और उसके माता-पिता हाथी-हथिनी के लिए ढेर सारे फल और सब्जियां सजा कर रखी गईं. केयरटेकर ने केक को एक टब के ऊपर रखा और फिर पूरे परिवार के साथ इस पल को सेलिब्रेट किया. मोमो भी बड़े आराम से अपने पसंदीदा खाने का आनंद लेता नजर आया.

इंसानों जैसा मनाया गया बर्थडे

इस वीडियो की सबसे खास बात यही है कि मोमो का जन्मदिन ठीक वैसे ही मनाया गया, जैसे किसी बच्चे का मनाया जाता है. बिपिन कश्यप ने पहले बर्थडे सॉन्ग गाया, फिर मोमो को प्यार से सहलाया और उसके गले में बैनर पहनाया. मोमो की मासूम हरकतें और उसका शांत स्वभाव वीडियो को और भी दिल छू लेने वाला बना देता है.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने इसे हाथों-हाथ शेयर करना शुरू कर दिया. कोई इसे “सबसे क्यूट बर्थडे सेलिब्रेशन” बता रहा है, तो कोई केयरटेकर के प्यार और संवेदनशीलता की तारीफ कर रहा है. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार ही इंसानियत की असली पहचान है.

ये भी पढ़ें: शादी में बदली जेल की लव स्टोरी, उम्रकैद के दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद की प्रेम कहानी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital