अजब-गजब

AC से आ रही थी अजीब आवाज, ढक्कन खोला तो अंदर चमक रही थीं दो आंखें! देखकर उड़े होश

Snake Viral Video: बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और राहत लेकर आता है, लेकिन इसी दौरान घरों में सांप और दूसरे जीव-जंतुओं के घुसने का खतरा भी बढ़ जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घर के एयर कंडीशनर यानी AC के अंदर सांप छिपा नजर आया. AC से आ रही अजीब आवाजों के बाद जब परिवार ने उसका ढक्कन खोला, तो अंदर चमकती हुई दो आंखें दिखाई दीं. इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए.

AC के अंदर दिखीं चमकती आंखें

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि AC के अंदर से कुछ आवाजें आ रही थीं. शुरुआत में परिवार को समझ नहीं आया कि आवाज कहां से आ रही है. जब AC को ध्यान से देखा गया तो उसके अंदर से दो चमकती आंखें नजर आईं. ढक्कन खोलते ही अंदर सांप दिखाई दिया. घबराए लोगों ने तुरंत मदद के लिए अनुभवी व्यक्ति को बुलाया. इसके बाद चिमटे की मदद से सांप को सावधानीपूर्वक AC से बाहर निकाला गया. अच्छी बात यह रही कि रेस्क्यू के दौरान सांप को नुकसान नहीं पहुंचा और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया.

मानसून में क्यों बढ़ जाता है सांपों का खतरा?

बारिश के दौरान सांपों के प्राकृतिक ठिकानों और बिलों में पानी भर जाता है. ऐसे में वे सूखी, अंधेरी और सुरक्षित जगहों की तलाश में बाहर निकलते हैं. घरों के कोने, बाथरूम, जूते रखने की जगह और कई बार AC भी उन्हें सुरक्षित ठिकाना लग सकता है. स्प्लिट AC की पाइपलाइन के आसपास मौजूद छोटे छेद या दीवार में बनी जगह से सांप घर के अंदर पहुंच सकते हैं. इसके अलावा AC के आसपास मौजूद कीड़े-मकौड़े और छिपकलियां भी सांपों को आकर्षित कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: महिला ने पहले भरा पानी, फिर जड़ा ताला; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

लंबे समय से बंद AC में भी खतरा

विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय से बंद पड़े AC के अंदर भी सांप या दूसरे जीव छिप सकते हैं. इसलिए बारिश के मौसम में AC को अचानक चालू करने से पहले उसकी जांच और सर्विस कराना बेहतर है. खासकर तब, जब AC से कोई असामान्य आवाज आ रही हो या उसके आसपास किसी जीव की मौजूदगी का संदेह हो.

घर को सांपों से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

मानसून शुरू होने से पहले AC की सर्विस जरूर करवाएं. पाइप और वायरिंग के आसपास दीवार में मौजूद खाली जगहों को सील करें. घर के आसपास झाड़ियां, कचरा और पानी जमा न होने दें. जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें. बाथरूम और किचन के कोनों पर भी नजर रखें. अगर AC के अंदर से आवाज आए या कोई सांप दिखाई दे, तो उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. कुछ सांप जहरीले हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर या स्थानीय विशेषज्ञ की मदद लेना सबसे सुरक्षित तरीका है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

5 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

6 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

6 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

6 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

7 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

7 hours ago