AI Generate image
Eggs Health Alert: अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन ब्रिटेन में सामने आए Salmonella outbreak ने अंडों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसियों के मुताबिक, 11 अगस्त 2025 से 1 अगस्त 2026 के बीच Salmonella Enteritidis के 207 मामले सामने आए हैं. इनमें 199 मामले इंग्लैंड, छह स्कॉटलैंड, एक वेल्स और एक उत्तरी आयरलैंड में दर्ज किए गए. इस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है.
ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) और फूड स्टैंडर्ड्स एजेंसी (FSA) मामले की जांच कर रही हैं. शुरुआती जांच में संक्रमण का संभावित संबंध ब्रिटेन के बाहर से आयात किए गए अंडों से सामने आया है, जिनका इस्तेमाल मुख्य रूप से रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य फूड सर्विस प्रतिष्ठानों में किया जाता है. हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया है कि अभी जांच जारी है और ब्रिटेन में उत्पादित अंडों से इस प्रकोप का कोई लिंक नहीं मिला है.
इस प्रकोप से प्रभावित लोगों में छोटे बच्चों से लेकर 90 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, करीब 38 फीसदी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जबकि दो लोगों में संक्रमण रक्तप्रवाह तक पहुंच गया.
Salmonella संक्रमण होने पर आमतौर पर दस्त, पेट में ऐंठन, उल्टी, बुखार और जी मिचलाना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. कुछ मामलों में संक्रमण गंभीर भी हो सकता है, खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में.
यह भी पढ़ें: श्रावण में नया डिजिटल व्रत! फोन और सोशल मीडिया से दूरी बना रहे युवा
विशेषज्ञों के मुताबिक अंडों को अच्छी तरह पकाकर खाना और खाना बनाने के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखना संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद करता है. अंडे छूने या उनके पैकेट संभालने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए. कच्चे और अधपके अंडों को लेकर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है. फिलहाल ब्रिटेन में जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि अंडे खाने की सामान्य सलाह में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अच्छी हाइजीन और अंडों को अच्छी तरह पकाना Salmonella से बचाव का अहम तरीका है.
भारत एक्सप्रेस
Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…
Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…
कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…