अजब-गजब

Ajab Gajab News: ठेले वाले भैया’ ने निकाला स्पेशल ऑफर, अब आप खा सकते हैं अनलिमिटेड गोलगप्पे वो भी लाइफटाइम, जानें

Ajab Gajab News: भारत में स्ट्रीट फूड की बात करें, तो गोलगप्पे सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक माने जाते हैं. चाहे कोई भी शहर हो, हर गली-मोहल्ले में गोलगप्पे के ठेले आसानी से मिल जाते हैं. खासतौर पर लड़कियों को इनका स्वाद बेहद पसंद होता है और उन्हें सस्ते और अच्छे गोलगप्पे के ठिकानों की पूरी जानकारी होती है. ऐसे ही गोलगप्पे प्रेमियों के लिए एक अनोखी डील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आइए आपको बताते हैं उस डील के बारे में….

फ्री गोलगप्पे की डील (Ajab Gajab News)

गोलगप्पे के दीवानों के लिए यह खबर किसी सपने से कम नहीं है. नागपुर के एक गोलगप्पे वाले भैया ने ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसमें लोग बिना किसी रोक-टोक के रोज़ाना अनलिमिटेड गोलगप्पे खा सकते हैं. यह ऑफर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

99,000 रुपये में अनलिमिटेड गोलगप्पेइस

वायरल पोस्ट के मुताबिक, नागपुर के एक गोलगप्पे वाले ने अपने ग्राहकों को एक अनोखी डील दी है. इस डील के तहत अगर कोई ग्राहक एक बार में 99,000 रुपये का भुगतान करता है, तो उसे जीवनभर गोलगप्पे मुफ्त में खाने को मिलेंगे. यानी एक बार पैसे देने के बाद व्यक्ति कभी भी आकर अनलिमिटेड गोलगप्पे खा सकता है.

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है Burj Khalifa, NASA के एस्ट्रोनॉट ने शेयर की जादुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर हलचल (Ajab Gajab News)

यह ऑफर मार्केटिंग ग्रोमैटिक्स (@marketing.growmatics) नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अब तक 16,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इस पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने पूछा, ‘यह ऑफर मेरे लाइफटाइम के लिए है या दुकानदार के?’ वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, ‘इनको पता है कि कोई इन्हें पैसे नहीं देगा, लेकिन इनका प्रचार हो गया’.

क्या ये डील वाकई फायदेमंद है?

गोलगप्पे प्रेमियों के लिए ये डील बेहद आकर्षक लग सकती है, लेकिन इसकी सच्चाई और विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं. लोग ये सोच रहे हैं कि क्या ये दुकानदार लंबे समय तक अपनी दुकान चला पाएगा या यह केवल प्रचार का एक तरीका है.

Uma Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

1 hour ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

10 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago