देश

भारत एक्सप्रेस ने किया बिल्डर M3M का पर्दाफाश… लोगों ने कहा- धोखेबाज है कंपनी.. हमारे पैसे खाए… अवैध कब्जा किया

बिल्डर M3M की जालसाजी और धोखाधड़ी का भारत एक्सप्रेस ने पर्दाफाश कर दिया है. Bharat Express चैनल द्वारा M3M की धोखाधड़ी की खबर चलाए जाने के बाद हजारों खरीदारों भारत एक्सप्रेस को मैसेज वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां कर रहे हैं. इसमें से अधिकाश M3M  को लेकर बेहद डरे हुए हैं और आशंका जता रहे हैं कि अगर वो कैमरे पर आए तो उनकी हत्या हो सकती है.

M3M ग्रुप के काले कारनामों की फेहरिस्त काफी लंबी है. गुरुग्राम में पिछले साल जनवरी में शिकायतकर्ता दीपक गुप्ता और मनदीप ढींगरा ने एफआईआर संख्या 308/2024 धारा 409,420,120बी आईपीसी के तहत पुलिस स्टेशन आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में ओरियन क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड (ओसीएल) के सुधीर ढींगरा, पवन गर्ग, M/S M3M इंफ्रास्ट्रकचर Pvt Ltd और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

FIR में आरोप है कि दोनों पक्षों ने मानेसर स्थित 158 एकड़ जमीन का सौदा 485 करोड़ रुपए में तय किया. कथित कंपनी ने पहले से ही उक्त भूमि पर लोन की सुविधा प्रदान की थी, इसलिए बैंकरों और दोनों पक्षों की सहमति से एक समझौता एक्सीक्यूट किया गया और शिकायतकर्ता ने कथित कंपनी के लोन खाते में टोकन के रूप में 10 करोड़ रुपये जमा किए. लेकिन उन्होंने नियमों और शर्तों का पालन नहीं किया. संबंधित बैंक ने शिकायतकर्ता की 10 करोड़ की राशि वापस कर दी, लेकिन उन्होंने उसे भुनाया नहीं.

M3M ग्रुप को 423 करोड़ रुपये में बेची गई जमीन

कथित कंपनी ने इस जमीन को M3M ग्रुप को 423 करोड़ की रकम में बेच दिया. EoW-1 गुरूग्राम द्वारा मामले की जांच की गई और मामला सिविल प्रकृति का पाया गया. शिकायतकर्ता ने कोर्ट के समक्ष भी याचिका दायर की थी, जिसे कानून द्वारा वर्जित टिप्पणी के साथ खारिज कर दिया गया है. राज्य अपराध शाखा, हरियाणा ने मामले की जांच की और FIR दर्ज करने की सिफारिश की. इसकी जांच एससीबी यानी स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा द्वारा की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक M/S M3M इंफ्रास्ट्रकचर Pvt Ltd द्वारा423 करोड़ में हासिल की गई इस विवादित संपत्ति की डील में कद्देवर राजनेताओं की विशेष नजरें इनायत रही हैं.

भारत एक्सप्रेस सत्य साहस और समर्पण के साथ सच सामने ला रहा है और पीड़ितों की आवाज बन रहा है. ऐसे ही एक पीड़ित ने एक वीडियो मैसेज के जरिए अपील की है कि उनकी प्रॉपर्टी वापस दिलाई जाए.

पीड़ित ने क्या कहा

अभिनाश शॉ नाम के एक बायर ने वीडियो मैसेज में कहा कि उन्होंने गुड़गांव के सेक्टर 67 (अरबाना बिजनेस पार्क) में M3M बिल्डर के साथ एक प्रॉपर्टी खरीदी थी. जिसका फाइनल पेमेंट 2021 में किया था. इसके बाद उन्होंने पोजिशन हासिल कर लिया. लेकिन इन सबके बाद उन्हें एहसास हुआ कि इन लोगों ने उनकी प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा कर लिया है. यहीं नहीं प्रॉपर्टी संबंधित नियमों का उल्लंघन भी किया है. उन्होंने बताया कि M3M बिल्डर ने उनकी प्रॉपर्टी की दीवार तक तोड़ दी है.

पीड़ित ने बताया कि वह मिडिल क्लास परिवार से आते हैं और अपनी और मां-बाप की कमाई का एक-एक रुपया जोड़ कर प्रॉपर्टी खरीदा था. इन प्रकरण के बाद पूरा परिवार चिंतीत है. पीड़ित ने पुलिस से एक्शन लेने की अपील की है ताकि वह अपनी संपत्ति वापस पा सके.


ये भी: Odisha: मलकानगिरी में डिप्टी डायरेक्टर के आवास पर रेड, विजिलेंस ने जब्त किए 1.5 करोड़


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago