अजब-गजब

रेलवे ट्रैक से मात्र कुछ इंच की दूरी पर बना है यह होटल, दोनों ओर से धड़धड़ाती हुई गुजरती हैं ट्रेनें

जब लोग दूसरे शहरों में घूमने जाते हैं, तो हमेशा ऐसी जगह रुकने की तलाश में रहते हैं, जहां शांति, सुरक्षा और अच्छा नजारा हो. लेकिन सोचिए, अगर कोई होटल रेलवे स्टेशन से इतना पास हो कि ऐसा लगे जैसे वह स्टेशन के अंदर ही बना हो, तो क्या आप वहां रुकना चाहेंगे? ब्रिटेन में एक ऐसा ही होटल है, जिसकी लोकेशन इतनी अनोखी है कि लोग इसे देखने और यहां रुकने का अनुभव लेने दूर-दूर से आते हैं. यह होटल एक छोटे, सुनसान रेलवे स्टेशन से सटा हुआ है. इतना पास है कि ट्रेन की पटरियां होटल के ठीक बगल से गुजरती हैं.

पुराने सिग्नल बॉक्स में बना है होटल

यह अनोखा होटल ब्रिटेन के स्कॉटिश हाइलैंड्स में कॉरर स्टेशन (Corrour railway station) पर बना है. खास बात यह है कि यह होटल एक पुराने सिग्नल बॉक्स के अंदर बनाया गया है. सिग्नल बॉक्स रेलवे स्टेशनों के पास बने छोटे केबिन होते हैं, जहां से ट्रेनों के ट्रैक बदलने का काम किया जाता था. यहां आज भी पटरियों के पास खड़े पुराने सिग्नल बॉक्स की झलक देखने को मिलती है.

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम यूजर फ्रांसिस (@francis_bourgeois43), जो रेलवे से जुड़े कंटेंट बनाते हैं, ने हाल ही में इस होटल का दौरा किया. उनके वीडियो में दिखाया गया कि स्टेशन से उतरते ही होटल, यानी सिग्नल बॉक्स, नजर आने लगता है. अंदर जाने पर ऊपर की मंजिल से पटरियां बेहद करीब दिखाई देती हैं. ट्रेनें दोनों ओर से धड़धड़ाती हुई गुजरती हैं, जो इस अनुभव को और खास बनाती हैं.

फ्रांसिस ने होटल के रेस्टोरेंट का अनुभव भी साझा किया, जहां का खाना उन्हें बेहद पसंद आया. उनके इस वीडियो को अब तक 51 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

इस अनोखे होटल को देखकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने पूछा, “अगर यहां सिर्फ ट्रेन से पहुंचा जा सकता है, तो कारें कैसे खड़ी हैं?” वहीं, एक यूजर ने कहा कि उन्हें ये जगह बेहद पसंद आई. एक और शख्स ने लिखा कि उसका पुराना घर भी पटरी के इतने करीब था.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago