Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रेलवे ट्रैक से मात्र कुछ इंच की दूरी पर बना है यह होटल, दोनों ओर से धड़धड़ाती हुई गुजरती हैं ट्रेनें

ब्रिटेन के स्कॉटिश हाइलैंड्स में एक अनोखा होटल है, जो रेलवे ट्रैक के इतने करीब है कि यहां से गुजरती ट्रेनें साफ दिखाई देती हैं. यह होटल एक पुराने सिग्नल बॉक्स में बनाया गया है और रेलवे प्रेमियों के लिए यह एक खास अनुभव प्रदान करता है.

Scottish Highlands Corrour railway station

जब लोग दूसरे शहरों में घूमने जाते हैं, तो हमेशा ऐसी जगह रुकने की तलाश में रहते हैं, जहां शांति, सुरक्षा और अच्छा नजारा हो. लेकिन सोचिए, अगर कोई होटल रेलवे स्टेशन से इतना पास हो कि ऐसा लगे जैसे वह स्टेशन के अंदर ही बना हो, तो क्या आप वहां रुकना चाहेंगे? ब्रिटेन में एक ऐसा ही होटल है, जिसकी लोकेशन इतनी अनोखी है कि लोग इसे देखने और यहां रुकने का अनुभव लेने दूर-दूर से आते हैं. यह होटल एक छोटे, सुनसान रेलवे स्टेशन से सटा हुआ है. इतना पास है कि ट्रेन की पटरियां होटल के ठीक बगल से गुजरती हैं.

पुराने सिग्नल बॉक्स में बना है होटल

यह अनोखा होटल ब्रिटेन के स्कॉटिश हाइलैंड्स में कॉरर स्टेशन (Corrour railway station) पर बना है. खास बात यह है कि यह होटल एक पुराने सिग्नल बॉक्स के अंदर बनाया गया है. सिग्नल बॉक्स रेलवे स्टेशनों के पास बने छोटे केबिन होते हैं, जहां से ट्रेनों के ट्रैक बदलने का काम किया जाता था. यहां आज भी पटरियों के पास खड़े पुराने सिग्नल बॉक्स की झलक देखने को मिलती है.

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम यूजर फ्रांसिस (@francis_bourgeois43), जो रेलवे से जुड़े कंटेंट बनाते हैं, ने हाल ही में इस होटल का दौरा किया. उनके वीडियो में दिखाया गया कि स्टेशन से उतरते ही होटल, यानी सिग्नल बॉक्स, नजर आने लगता है. अंदर जाने पर ऊपर की मंजिल से पटरियां बेहद करीब दिखाई देती हैं. ट्रेनें दोनों ओर से धड़धड़ाती हुई गुजरती हैं, जो इस अनुभव को और खास बनाती हैं.

फ्रांसिस ने होटल के रेस्टोरेंट का अनुभव भी साझा किया, जहां का खाना उन्हें बेहद पसंद आया. उनके इस वीडियो को अब तक 51 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

इस अनोखे होटल को देखकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने पूछा, “अगर यहां सिर्फ ट्रेन से पहुंचा जा सकता है, तो कारें कैसे खड़ी हैं?” वहीं, एक यूजर ने कहा कि उन्हें ये जगह बेहद पसंद आई. एक और शख्स ने लिखा कि उसका पुराना घर भी पटरी के इतने करीब था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital