Road Show Controversy: सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अजीबोगरीब बातों से करोड़ों दिल जीतने वाले शादाब जकाती एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. ’10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी’ जैसा मासूम सा सवाल पूछकर रातों-रात स्टार बने शादाब के लिए इस बार खुद का जश्न ही मुसीबत का सबब बन गया है.
कहते हैं कि शोहरत जब सिर चढ़कर बोलती है, तो इंसान कायदे-कानून अक्सर भूल जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती (Social media influencer ShadabJakati) के साथ. शादाब ने अपने नए ज्वेलरी शोरूम ‘जकाती ज्वेलर्स’ का उद्घाटन बड़े ही ठाठ-बाट से करने की सोची, लेकिन यह तरीका पुलिस को रास नहीं आया.
बिना किसी सरकारी इजाजत के शादाब ने हापुड़ रोड पर ऐसा मजमा लगाया कि मानो कोई बड़ी सियासी रैली हो. देखते ही देखते करीब 2 हजार लोगों की फौज खड़ी हो गई और भीषण गर्मी में आम जनता ट्रैफिक जाम में पिसने लगी.
अजीब बात तो यह है कि जिस इलाके में यह आयोजन हो रहा था, वहां पहले से ही धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू थी. इसके बावजूद शादाब का ‘अजब-गजब’ रोड शो जारी रहा. जब जाम में फंसे लोगों का सब्र जवाब दे गया, तो पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि इतने बड़े इवेंट के लिए न तो प्रशासन से कोई परमिशन ली गई थी और न ही पुलिस को इत्तिला दी गई थी.
नतीजा यह हुआ कि खुशियों के जश्न के बीच शादाब पर चौथी एफआईआर दर्ज हो गई.
इस अजब-गजब उद्घाटन समारोह में ग्लैमर का तड़का लगाने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह भी पहुंची थीं. उन्होंने बताया कि वह शादाब के बुलावे पर यहां आई थीं, लेकिन भीड़ ने सारा मजा किरकिरा कर दिया. आलम यह था कि भीड़ के कारण कार्यक्रम पूरी तरह से अनियंत्रित हो गया और लोग परेशान होने लगे. शादाब जकाती, जो अपनी फनी वीडियो के लिए जाने जाते हैं, अब पुलिस की फाइलों में एक ‘आदतन नियम तोड़ने वाले’ के रूप में दर्ज हो रहे हैं.
शादाब जकाती के लिए पुलिसिया कार्रवाई कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी वह अपने ‘अतरंगी’ और कभी-कभी ‘आपत्तिजनक’ कंटेंट के कारण जेल की हवा खा चुके हैं. अश्लीलता फैलाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी. अब उनके नाम के आगे चार मुकदमों की फेहरिस्त जुड़ चुकी है. ’10 रुपये वाला बिस्कुट’ पूछने वाला यह चेहरा अब कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: ‘गृहस्थ बनूंगा, हिंदू आबादी बढ़ाऊंगा…’ कितने बच्चे पैदा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री? नागपुर में बताई अपनी इच्छा
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…