देश

चिकन पुलाव के बाद खाया तरबूज, मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; रिश्तेदार कैसे सलामत?

Mumbai Food Poisoning: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. शहर के पायधुनी इलाके (जेजे रोड के पास) में कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं. दावा किया जा रहा है कि परिवार ने रात के खाने में चिकन पुलाव (बिरयानी) खाया था और उसके कुछ देर बाद तरबूज (Watermelon) का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

रात का पूरा घटनाक्रम (Watermelon Food Poisoning In Mumbai)

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी 35 वर्षीय पत्नी नसरीन डोकाडिया और दो बेटियों आयशा (16 साल) व जैनब (13 साल) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल की रात को अब्दुल्ला के घर पर 5 करीबी रिश्तेदार आए थे.

रात करीब 10:30 बजे सभी ने एक साथ बाहर से मंगवाया गया चिकन पुलाव खाया. खाना खाने के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए. पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, मेहमानों के जाने के बाद रात 1:00 से 1:30 बजे के बीच अब्दुल्ला के परिवार (चारों सदस्यों) ने तरबूज खाया. दावा है कि यह तरबूज उनके रिश्तेदार ही लेकर आए थे.

एक-एक कर तोड़ा दम

तरबूज खाने के कुछ ही घंटों बाद, रविवार सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच चारों लोगों को उल्टियां, दस्त और चक्कर आने लगे. परिवार ने पहले अपने फैमिली डॉक्टर से सलाह ली और जब हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो उन्हें जेजे अस्पताल (JJ Hospital Mumbal) में भर्ती कराया गया.

इलाज के दौरान सुबह 10:15 बजे 13 वर्षीय छोटी बेटी जैनब की मौत हो गई. इसके बाद एक-एक कर पत्नी और बड़ी बेटी ने भी दम तोड़ दिया. सबसे आखिर में रविवार रात करीब 10:30 बजे परिवार के मुखिया अब्दुल्ला डोकाडिया की भी मौत हो गई.

क्या तरबूज था मौत की वजह?

यह मामला इसलिए भी गहरा गया है क्योंकि जिन 5 रिश्तेदारों ने रात में केवल चिकन पुलाव खाया था, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई. तबीयत केवल उन 4 लोगों की बिगड़ी जिन्होंने बाद में तरबूज खाया था. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. पायधुनी पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: भारत बना पृथ्वी का सबसे गर्म हिस्सा!…वैज्ञानिकों ने दी ‘गॉडजिला अल-नीनो’ की चेतावनी; क्या 2026 में बिना मानसून के तरसेगा देश?

क्या भोजन में कोई जहरीला पदार्थ था, तरबूज खराब था, या यह दो अलग-अलग खाद्य पदार्थों के एक साथ सेवन का घातक परिणाम था? इसका खुलासा अब पोस्टमार्टम और ‘हिस्टोपैथोलॉजी’ (Histopathology) रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी मानना है कि गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग का खतरा काफी बढ़ जाता है, ऐसे में खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

20 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

35 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

1 hour ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago