अजब-गजब

मां ही बनी सौतन‍! कानपुर में हुई ऐसी शादी, जिसे देख हो जाएंगे दंग, वीडियो हुआ वायरल

Kanpur Dehat Mother-in-Law Marries Son-in-Law: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक ताने-बाने और पारंपरिक रिश्तों के मतलब को पूरी तरह बदल दिया है. यहां के अकबरपुर इलाके में एक सास और उसके सगे दामाद के बीच का रिश्ता इस कदर बदला कि दोनों ने समाज की परवाह किए बिना कोर्ट में जाकर शादी कर ली. अब इस अनोखी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

वीडियो जारी कर समाज से मांगा आशीर्वाद

शादी रचाने के बाद इस अनोखे जोड़े ने कैमरे के सामने आकर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया. वायरल वीडियो में सास और दामाद एक-दूसरे के साथ बेहद सहज नजर आ रहे हैं.

वे अपने इस फैसले को पूरी तरह सही ठहराते हुए दुनिया से अपील कर रहे हैं कि उनके इस नए रिश्ते को स्वीकार किया जाए और उन्हें खुशहाल जिंदगी के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी जाएं.

हैरान हैं घरवाले, इलाके में थू-थू

स्थानीय गलियारों में चर्चा है कि महिला और उसके दामाद के बीच काफी लंबे समय से नजदीकियां थीं. जब इस शादी की बात सामने आई, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. इस रिश्ते को लेकर समाज और सोशल मीडिया पर दोफाड़ नजर आ रहा है. कुछ लोग इसे निजी आजादी का मामला बता रहे हैं, तो वहीं अधिकांश लोग इसे मर्यादाओं का उल्लंघन मानकर इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं.ॉ

हालांकि, ये शादी कानूनी रूप से कब और कहां रजिस्टर्ड हुई, इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस या प्रशासन के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. लेकिन कानपुर देहात की यह घटना इस वक्त पूरे यूपी में सबसे बड़ी गॉसिप बन चुकी है.

ये भी पढ़ें: हनीमून पर ‘कबाब में हड्डी’ बना ससुराल: पति की जिद ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता घर, तंग आकर पत्नी पहुंची कोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

5 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

7 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

21 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

31 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

44 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

46 minutes ago