खेल

न मेसी, न रोनाल्डो… वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने वाला निकला यह खिलाड़ी

Fifa World Cup Final: फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट कई मायनों में खास रहने वाला है. पहली बार 48 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी, जिससे मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है.

हर वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी नए रिकॉर्ड बनने और पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना है. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक ऐसा रिकॉर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे अपने नाम कर चुके हैं.

दिग्गजों से आगे निकले एमबाप्पे

जब वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की बात होती है, तो आमतौर पर लोगों के दिमाग में पेले, लियोनल मेसी या रोनाल्डो जैसे महान खिलाड़ियों का नाम आता है. लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी बताते हैं.
फ्रांस के युवा सुपरस्टार किलियन एमबाप्पे ने अब तक सिर्फ दो वर्ल्ड कप खेले हैं और दोनों बार उनकी टीम फाइनल तक पहुंची. खास बात यह है कि उन्होंने दोनों फाइनल मुकाबलों में गोल किए और कुल चार गोल के साथ वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

पेले और जिडान भी पीछे

इस सूची में दूसरे स्थान पर ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले और वावा के साथ फ्रांस के दिग्गज जिनेदिन जिडान हैं. इन तीनों खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप फाइनल में तीन-तीन गोल किए थे. वहीं, अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और ब्राजील के पूर्व स्टार रोनाल्डो ने फाइनल मुकाबलों में दो-दो गोल दर्ज किए हैं. इसके बावजूद वे एमबाप्पे के रिकॉर्ड से पीछे हैं.

ये भी पढ़ें- आंकड़ों की मार या सेलेक्टर्स की जल्दबाजी? जानिए क्यों कप्तानी के साथ टीम से भी बाहर हुए सूर्यकुमार यादव

एक फाइनल में भी रचा इतिहास

एमबाप्पे के नाम सिर्फ कुल गोलों का रिकॉर्ड ही नहीं है, बल्कि एक वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. उन्होंने कतर में खेले गए 2022 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था.

इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने इंग्लैंड के जेफ हर्स्ट की बराबरी की, जिन्होंने 1966 के वर्ल्ड कप फाइनल में तीन गोल किए थे. हालांकि फ्रांस उस मुकाबले में ट्रॉफी नहीं जीत सका, लेकिन एमबाप्पे का प्रदर्शन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया.

क्या 2026 में टूटेगा उनका अपना रिकॉर्ड?

अब सभी की नजरें वर्ल्ड कप 2026 पर टिकी हैं. अगर फ्रांस एक बार फिर फाइनल तक पहुंचता है और एमबाप्पे अपनी गोल करने की लय बरकरार रखते हैं, तो उनके पास अपने ही रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाने का सुनहरा मौका होगा. फुटबॉल के इस महाकुंभ में जहां करोड़ों प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन करेंगे, वहीं किलियन एमबाप्पे पर भी खास नजर रहेगी कि क्या वह एक बार फिर सबसे बड़े मंच पर इतिहास रच पाते हैं या नहीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago