UP News Mau Mobile Tower Drama
UP news: मऊ/जाहिद इमाम: साल 1975 में आई फिल्म शोले का मशहूर दृश्य याद आता है, जब वीरू बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर उससे शादी करने की जिद करता है. आज, सालों बाद, इसका बिल्कुल उल्टा मामला उत्तर प्रदेश के मऊ में देखने को मिला, जहां वीरू नहीं, बल्कि बसंती टॉवर पर चढ़कर अपने प्यार की मांग करती नजर आई. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
मऊ के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के प्रेमनगर चकिया गांव में शनिवार (20 जून) सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. युवती की पहचान उजाला के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.
बताया जा रहा है कि युवती सुबह भोर में चुपचाप मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई थी. जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दक्षिणटोला थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी नगर और अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
टॉवर पर बैठी युवती अपने प्रेमी अमित से शादी कराने की मांग पर अड़ी हुई थी. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने काफी देर तक उससे बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश की. युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए एक युवक को भी टॉवर पर भेजा गया, जिसने उससे बातचीत की.
भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस ने युवती तक पानी और बिस्किट भी पहुंचाए, ताकि उसकी तबीयत खराब न हो. इस दौरान पुलिस ने युवती के प्रेमी अमित की भी तलाश की, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंच सका.
ये भी पढ़ें: क्या आफत में राहत के पैसे डकार गए अभिषेक बनर्जी? 47 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप, जांच की मांग तेज
करीब कई घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही. युवती के नीचे आने के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. क्षेत्राधिकारी नगर नितेश ने बताया कि युवती पारिवारिक कारणों और शादी की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ गई थी. पुलिस ने उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया है. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा और सैकड़ों लोग पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए मौके पर मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…